पिछले दिनों इंदौर के कलेक्ट्रेट कार्यालय पर कांग्रेसियों के मौन प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दुर्भायपूर्ण बताया और भाजपा को दोहरे चरित्र की पार्टी करार दिया है।
गौरतलब है कि 24 अगस्त को इंदौर शहर कांग्रेस के आह्वान पर इंदौर की सभी 9 विधानसभा के कार्यकर्ता धार्मिक स्थल खोलने और शहर में फैल रहे धार्मिक उन्माद को रोकने सहित अन्य मांगों को लेकर हज़ारों की तादात में मौन प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचे थे, जहां पुलिस ने वाटर केनन का उपयोग करते हुए लाठीचार्ज किया था जिसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए थे जिसे लेकर सोनकच्छ के विधायक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा की सरकार पर जनता का नेतृत्व कर रही कांग्रेस की आवाज़ दबाने का आरोप लगाया वहीं सज्जन वर्मा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है वहां भाजपा धर्मस्थल खोलने की मांग कर रही है लेकिन सरकार ने लाठीचार्ज नहीं किया, हमारे प्रदेश में भाजपा की सरकार है जो जनता की आवाज़ दबाना चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार पहले मोदी से पूछ लें कि क्या चाहते हैं भाजपा यहां धर्म स्थल खोल दें तो राजस्तान में भी खुल सकते हैं भाजपा दोहरी मानसिकता वाली पार्टी है।
