इंदौर शहर में लगातार चोरी की वारदात सामने आ रही है चोरों के मन में पुलिस का खौफ बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा इसका जीता जागता उदाहरण है खजराना थाना क्षेत्र में देखने को मिला,जहा थाने से कुछ ही दूरी पर एक बदमाश ने मोबाइल दुकान को अपना निशाना बनाया जहां से ₹100000 रु से ज्यादा के मोबाइल चोरी कर ले भागा।
दरअसल चोरी की यह वारदात खजराना थाना क्षेत्र की है जहा पर खजराना चौराहे पर स्थित एसएस मोबाइल की दुकान पर चोर ने कल देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया है वही फरियादी दुकानदार साहिल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट शनिवार शाम पुलिस को दर्ज करा दी है सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिए हैं जिसमें साफ तौर पर एक चोर रात के 1 बजे करीब दुकान में प्रवेश कर के दुकान में रखे महंगे एंड्राइड मोबाइल करीब 12 जो की कीमत ₹100000 से ज्यादा की है और गल्ले में रखे हुए करीब 7 हजार रु नकद भी ले उड़ा ओर जब देखा सीसीटीवी कैमरे को तो उसके कैमरे के तार भी तोड़ गया ताकि उसमे वह कैद न हो सके
