इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र देर रात परिवारिक विवाद के चलते परिवार के ही नोजवान युवक की धारदार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है पूरे विवाद में परिवार के कई लोग घायल भी हुए है जिन्हें निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है…।
इंदौर में मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित जिंसी चोरहे पर रहने वाले यादव परिवार में देर रात आचनक से परिवारिक विवाद की घटना सामने आई है जिसमे गोल्डी यादव नामक युवक की धारदार हथियार लगने से मौत हो गई तो वही मृतक गोल्डी के पिता जगदीश यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है परिवार की ही कुछ महिलाएं भी पूरे विवाद में घायल हुए हैं जिन का इलाज भी कराया जा रहा है घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए m.y. हॉस्पिटल भिजवाया गया तो वहीं हत्या से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने के साथ ही पूरी घटना को लेकर विवेचना की जा रही है
