प्रधानमंत्री श्री मोदी का छोटे शहरों को हवाई सुविधा से जोड़ने का सपना होगा साकार प्रदेश के हर जिले में हवाई पट्टी बनाई जाएगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान
जबलपुर एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती पर रखने का अनुरोधजबलपुर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 730 एकड़ भूमि हस्तांतरित : केन्द्र ने 421 करोड़ की योजना को दी स्वीकृतिइंदौर को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों से जोड़ने की आवश्यकतामुख्यमंत्री श्री चौहान ने जबलपुर से दिल्ली, इंदौर और मुम्बई के लिए नई उड़ानों का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के छोटे शहरों को हवाई सुविधा से जोड़ने का सपना पूरा करने के लिए प्रदेश के हर जिले में हवाई पट्टी बनायी जाएगी।
- जबलपुर एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती पर रखने का अनुरोध
- जबलपुर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 730 एकड़ भूमि हस्तांतरित : केन्द्र ने 421 करोड़ की योजना को दी स्वीकृति
- इंदौर को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों से जोड़ने की आवश्यकता
- मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जबलपुर से दिल्ली, इंदौर और मुम्बई के लिए नई उड़ानों का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के छोटे शहरों को हवाई सुविधा से जोड़ने का सपना पूरा करने के लिए प्रदेश के हर जिले में हवाई पट्टी बनायी जाएगी। साथ ही जिलों को उड़ान से जोड़ने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज जबलपुर से दिल्ली, इन्दौर और मुम्बई के लिए इंडिगो की नई उड़ानों का केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के द्वारा शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखने का अनुरोध भी केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया से किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह जन-भावनाओं का सम्मान होगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास से वर्चुअल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह नई दिल्ली से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर, जबलपुर सांसद श्री राकेश सिंह भी वर्चुअली सम्मिलित हुए।
इंदौर में देश का ग्रोथ इंजन बनने की क्षमता
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों से जोड़ने की आवश्यकता है। इंदौर देश का स्वच्छतम शहर और पहला वाटर प्लस शहर है। यह मध्यप्रदेश ही नहीं मध्य भारत का भी महत्वपूर्ण शहर है। इंदौर में देश का ग्रोथ इंजन बनने की क्षमता है।
नई विमान उड़ाने
शुक्रवार 20 अगस्त से जबलपुर से मुम्बई और दिल्ली की विमान सेवा आरंभ होगी तथा जबलपुर से हैदराबाद और इन्दौर के लिए 28 अगस्त से विमान सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार इन्दौर से मुम्बई और जबलपुर के लिए भी 28 अगस्त से विमान सेवा आरंभ होगी।
प्रदेश में प्रति सप्ताह 424 से 588 हुईं उड़ानें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि हवाई चप्पल पहनने वाला नागरिक भी हवाई यात्रा कर सके। हम इस दिन को भारत में जल्द से जल्द लाना चाहते हैं। उड़ान योजना इसी संकल्प को साकार रूप देने का प्रयास है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री सिंधिया इस उद्देश्य को पूर्ण करने में पूरे समर्पण और गतिशीलता से लगे हैं। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने जब कार्यभार ग्रहण किया तब मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों से प्रति सप्ताह 424 उड़ाने संचालित हो रही थी, जो अब बढ़कर प्रति सप्ताह 588 हो गई हो गई हैं।
मध्यप्रदेश को हवाई सेवा में विशेष सहयोग का अनुरोध
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने छोटे शहरों में हवाई सेवा शुरू करने में मध्यप्रदेश को विशेष सहयोग देने की केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया से अपील की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जबलपुर पर्यटन, संस्कृति और ऐतिहासिक दृष्टि के साथ औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों में भी बहुत समृद्ध है।
औद्योगिक विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी आवश्यक
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा की निवेश के लिए एयर कनेक्टिविटी आवश्यक है। जबलपुर में एयर कनेक्टिविटी बढ़ने से क्षेत्र का औद्योगिक व आर्थिक विकास होगा और पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। जबलपुर के हवाई अड्डे के विस्तार के लिए राज्य शासन ने 730 एकड़ से अधिक भूमि हस्तांतरित की है।
प्रदेश को विकसित और समृद्ध राज्य बनाना है
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए जारी प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया का आभार माना। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी सरकार मध्यप्रदेश को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिये कृत संकल्पित है।
2025 तक एक हजार एयर रूट और 100 हवाई अड्डे स्थापित करने का लक्ष्य
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की जबलपुर में हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 421 करोड रुपए की योजना स्वीकृत की गई है। टर्मिनल बिल्डिंग निर्माण एटीसी टावर और रनवे की लंबाई बढ़ाने का कार्य दिसंबर 2022 तक पूर्ण हो जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन सेवाओं के प्रजातांत्रिककरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उड़ान योजना में 2025 तक 1000 एयर रूट प्रचलित करने और एक सौ हवाई अड्डे स्थापित करने की योजना है। जिनमें से 363 रूट और 59 हवाई अड्डे स्थापित किए जा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि इंदौर में एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 2300 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि विमान सेवा को हर नागरिक के साथ जोड़ना हमारा संकल्प है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह, प्रदेश के जल-संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, जबलपुर सांसद श्री राकेश सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। जबलपुर से विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक रोहानी, श्री सुशील कुमार तिवारी, श्रीमती नंदनी मरावी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। इंदौर से विधायक श्री रमेश मेंदोला, विधायक श्रीमती मालिनी गौर और श्री आकाश विजयवर्गीय सम्मिलित हुए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले