इंदौर के पालरेचा परिवार ने इस साल भी परंपरा अनुसार खजराना गणेश के लिए विशाल राखी का निर्माण किया है… पालरेचा परिवार पिछले कई सालों से राखी के दिन परिवार द्वारा निर्मित विशाल राखी को सबसे पहले खजराना गणेश जी को अर्पित करता है…
जिसके बाद इस त्यौहार की शुरुआत मानी जाती है ..इंदौर का पालरेचा परिवार हर साल रक्षाबंधन के मौके पर खजराना गणेश भगवान के लिए विशेष राखी का निर्माण करता है… यह राखी सबसे बड़ी होती है और हर साल पालरेचा परिवार इस राखी के माध्यम से भगवान से विशेष प्रार्थना भी करता है …इस राखी को परिवार के सदस्यों के साथ ही भावनगर के कुशल कारीगरों ने 3 महीने की मेहनत के बाद तैयार किया है और अष्टधातु से निर्मित इस राखी में कई खास सामग्रियों का भी प्रयोग किया गया है।पालरेचा परिवार द्वारा पिछले साल जो राखी तैयार की गई थी उसे गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी स्थान दिया गया है ।
