देश की बात, आपके शहर से
Indore29°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 9 बार पढ़ी गई

“बचा लो, तालिबान मार देगा…”, बच्ची ने रोते-रोते US सैनिकों से की गुहार – Shocking VIDEO वायरल

अफगानिस्तान में 20 साल बाद तालिबान लौट आया है. इसके साथ ही लौट आया है दहशतगर्दी, खौफ का माहौल और क्रूरता. यही कारण है कि अफगानी लोग किसी भी सूरत में बस देश छोड़ना चाहते हैं.

Abhishek Raghuvanshi19 अगस्त 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अफगानिस्तान  में 20 साल बाद तालिबान  लौट आया है. इसके साथ ही लौट आया है दहशतगर्दी, खौफ का माहौल और क्रूरता. यही कारण है कि अफगानी लोग किसी भी सूरत में बस देश छोड़ना चाहते हैं. इन लोगों का कहना है कि तालिबान के साथ रहना मुश्किल है. हालांकि तालिबान कह रहा है कि महिलाओं को शिक्षा और काम की आजादी दी जाएगी. बुर्का बेशक न पहनें, हिजाब पहनना होगा. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची अमेरिकी सैनिकों के आगे गुहार लगा रही है कि हमें यहां से निकालो, तालिबान मार देगा. वीडियो में दिख रहा है कि लड़की रोते हुए गुहार लगा रही है कि बचा लो, तालिबान मार देगा. इस वीडियो को अफगानिस्तान में रिपोर्टिंग करने वाले एक स्वतंत्र पत्रकार हिजबुल्ला खान के ट्वीटर हैंडल से शेयर किया गया है. हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकते, मगर ये वीडियो

यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संवेदना जता रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा है कि इसे देखकर दिल टूटा गया. बहुतों ने इस पूरी घटना के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया. उनका कहना है कि चीन के सपोर्ट के चलते तालिबान अफगानिस्तान पर कब्जा करने में कामयाब हुआ.

तालिबानी कब्जे के खिलाफ पहले विरोध को लेकर देश के नए शासकों की हिंसक प्रतिक्रिया की खबरें भी सुर्खियों में है. स्थानीय मीडिया से जुड़ी खबरों की मानें तो एक विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिस पर तालिबान ने गोलियां चलाई. इस गोलीबारी में कुछ के घायल होने और मरने की भी खबरें हैं.

जलालाबाद में बुधवार को विरोध-प्रदर्शन हुआ जिसमें तालिबान का झंडा उतार दिया गया. स्थानीय न्यूज एजेंसी पजवोक अफगान की ओर से ट्वीट किए गए वीडियो में लोग राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर हैं. इसके बाद गोलियां चलती हैं, मशीनगन से फायरिंग होती है. एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक तालिबानी लड़ाकों ने कुछ पत्रकारों को पीटा है.

उधर, तालिबान की ओर से भी नरम रुख के संकेत मिल रहे हैं. तालिबान ने कहा है कि महिलाओं को पूरा शरीर ढंकने वाला बुर्का पहनने को मजबूर नहीं किया जाएगा. उन्हें बस हिजाब पहनना होगा. लड़कियों की पढ़ाई में भी कोई रुकावट नहीं आएगी, लेकिन अगर लोगों को तालिबान की बातों पर विश्वास होता तो वे देश छोड़ने को मजबूर न होते. सड़कों पर प्रदर्शन न करते.

बता दें कि अफगानिस्तान में अफरातफरी का माहौल है. हजारों लोग देश छोड़ चुके हैं. हजारों ही देश छोड़ना चाहते हैं. लोगों के पास न वीजा है ना पासपोर्ट, फिर भी एयरपोर्ट के बाहर भीड़ है. बहुतों ने पार्कों में शरण ले रखी है. तालिबान पिछली सरकारों के नुमाइंदों से बातचीत कर रहा है. अब अफगानिस्तान में कैसे हालात रहेंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
↑