मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मध्यप्रदेश पहुंचे नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय मालवा निमाड़ दौरे पर है। जनआशीर्वाद यात्रा के पहले दिन जहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर पहुंकर देवास और शाजापुर पहुंचे जहां उन्हें अपार जनसमर्थन और लोगो का आशीर्वाद मिला। इस बात से अभिभूत सिंधिया ने इंदौर में बुधवार को मीडिया से बातचीत कर कहा कि उन्हें राजनीतिज्ञ कम और जनसेवक ज्यादा की उपाधि आकर्षित करती है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में बुधवार को कहा कि जनता का आशीर्वाद सबसे बडी पूंजी है और जनता की सेवा के लिए हम लोग तत्पर होते है। ऐसे में जनसेवा के रास्ते पर हम निकले है इसलिये जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना सबसे बड़ी पूंजी होती है। वही उन्होंने कहा कि शाजापुर और देवास में कल जो प्यार उन्हें मिला है उसके लिए वो जिंदगीभर ऋणी रहेंगे। वही उन्होंने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सौंपी गई नगर विमानन क्षेत्र की जिम्मेदारी के लिए आभार माना और कहा कि पूरे देश मे विस्तृत तरीके से नगर विमानन क्षेत्र का जाल बिछाना और आम जनता को यात्रा की सुविधा पहुंचाना ये पीएम मोदी की मंशा है और उस मंशा के अनुरूप कार्य करने का उनका संकल्प है। वही उन्होंने कहा कि पीएम के कहे अनुसार हवाई चप्पल वाला भी हवाई सफर कर पाए इस संकल्प को उन्हें पूरा करना है। उन्होंने कहा कि नगर विमानन क्षेत्र में विकास हुआ है और उन्हें विश्वास है कि आने वाले 10 वर्षों में भारत का नागरिक हवाई सेवा के जरिये ही यात्रा करेगा जिसके लिए एक जाल पूरे देश मे बिछाना होगा।
