रविवार को इंदौर प्रेस क्लब ने बहुत ही शान से तिरंगे को सलामी देते हुए लोकतंत्र के प्रहरियों ने 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया।
वही इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा कि आज हमे आजादी का महोत्सव बनाते हुए बड़ा फक्र महसूस हो रहा है। 75 वर्ष पूर्व हमारे देश के वीर जवानों ने अंग्रेजो से मुकाबला कर भारत को आजादी दिलाई,जबकि इसके पूर्व पूरा देश अंग्रजों का गुलाम बनकर रहा करता था,लेकिन देश के वीर सपूतों ने अपने जानो का प्राण देते हुए शहीद हो गए,और भारत की धरती खून से लाल हो गई थी। जिसको लेकर आज पूरे भारतवर्ष में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में आजादी का जश्न मनाया जाता है। साथ ही दिवंगत साथी विपिन परिहार की माता जी के हाथो से ध्वजारोहण करवाया गया,और सभी देशवासियों से तिवारी ने अपील करते हुए कहा कि तीसरी लहर नजदीक है,तमाम नियमो का पालन भी करे।
