राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में सब्जी विक्रेता को अज्ञात बदमाशों ने चाकू मार दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की।
राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के गुमाश्ता नगर में रहने वाला सब्जी विक्रेता चंदन भावसार शनिवार की अलसुबह सब्जी खरीदने के लिए अपने घर से निकला था। तभी चाणक्यपुरी चैराहे पर अज्ञात बदमाश ने चंदन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही चंदन के पिता सत्यनारायण भावसार मौके पर पहंुचे और गंभीर हालत में युवक को अस्पताल लाए, जहां डाॅक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया।
