देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 5 बार पढ़ी गई

डॉ. नरोत्तम मिश्रा भावी मुख्यमंत्री हैं’ ? सांसद ने ऐसा क्यों कहा! …

म ध्यप्रदेश में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, ये सवाल अब गौण नहीं रहा। पार्टी और सरकार के हर कोने से संभावित मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अलग-अलग नाम सुनाई देने लगे हैं।

Abhishek Raghuvanshi16 अगस्त 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

म ध्यप्रदेश में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, ये सवाल अब गौण नहीं रहा। पार्टी और सरकार के हर कोने से संभावित मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अलग-अलग नाम सुनाई देने लगे हैं। लेकिन, ये दावा कोई नहीं कर रहा कि शिवराज सिंह चुनाव तक बने रहेंगे और अगला विधानसभा चुनाव पार्टी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ेगी। राजनीति को समझने और राजनीतिक हलचल पर नजर रखने वालों का भी मानना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया से बगावत करवा के भाजपा ने शिवराज सिंह को चौथी बार सत्ता भले सौंप दी हो, पर पार्टी को अभी भी भरोसा नहीं है, कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिला सकते हैं। दमोह उपचुनाव के बाद बदले समीकरण दमोह उपचुनाव में भाजपा की हार ने कई समीकरण बदल दिए। लेकिन, सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यही है कि शिवराज के बाद कौन? विकल्प के रूप में कई नाम सामने आ रहे हैं, पर किसी एक नाम पर जोर नहीं दिया जा रहा! नरोत्तम मिश्रा को ‘प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री’    धार में पत्रकारों के एक कार्यक्रम में 15 अगस्त में जो हुआ, वो भी इस मामले में गौर करने वाली बात है। धार के सांसद छतरसिंह दरबार ने इस कार्यक्रम के मंच से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को ‘प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री’ कहकर संबोधित किया। सांसद ने सहजता से या नरोत्तम मिश्रा को खुश करने के लिए इस संभावना को व्यक्त किया, ये नहीं कहा जा सकता। लेकिन, उन्होंने प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताकर इस चर्चा को एक बार हवा जरूर दे दी। बाद में नरोत्तम मिश्रा ने बात को संभालते हुए शिवराज सिंह को ही मुख्यमंत्री बताया और इस बात की सफाई दी। लेकिन, ऐसा पहली बार नहीं हुआ। करीब महीनेभर पहले भी नरोत्तम मिश्रा ने अपनी तरफ से ऐसी ही सफाई देकर बात को ठंडा किया था। क्योंकि, तब भी उनकी सक्रियता को देखते हुए ये समझा जा रहा था कि जो नेता शिवराज सिंह के बाद मुख्यमंत्री की दौड़ में हैं, उनमें नरोत्तम मिश्रा का नाम सबसे आगे है। मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन अवश्यंभावी है।    इस बात से इंकार नहीं कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी शिवराज सिंह को लेकर निश्चिंत नहीं है। जिस तरह की राजनीतिक हलचल सतह के नीचे चल रही है, ये समझा जा रहा है कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन अवश्यंभावी है। पिछले तीन कार्यकाल की तरह शिवराज सिंह भी आराम की स्थिति में नहीं हैं। ये भी कहा जा रहा है कि कई मामलों में उन्हें केंद्रीय नेतृत्व निर्देशित करता है और उन्हें वही फैसले लेना भी पड़ते हैं। ऐसे में तय है कि पार्टी कभी भी कोई बड़ा फैसला ले सकती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के बाद दिल्ली में बैठे भाजपा नेता जिस तरह उन्हें तवज्जो दे रहे हैं, वो भी शिवराज सिंह के कमजोर होने का संकेत है। बतौर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को कई ऐसे फैसले भी लेना पड़ रहे हैं, जो वे लेना नहीं चाहते। लेकिन, अभी इस बात की कोई संभावना नहीं लग रही कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश की सत्ता सौंपी जा सकती है। शिवराज के बाद कौन?   शिवराज सिंह के बाद प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन हो सकता है, इस संभावना को लेकर कई नाम हवा में हैं। राजनीतिक अनुभव और मध्यप्रदेश में उनके संपर्कों को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर का नाम कई बार सामने आया। देखा जाए तो चुनाव के नजरिए से वे सबसे सही चेहरा भी हैं। दो बार उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भाजपा ने प्रदेश में सरकार भी बनाई! इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नाम की भी चर्चा चलती रहती है। लेकिन, वे पार्टी को चुनाव जितवा सकते हैं, इस बात में संदेह है। इसके अलावा जो नाम सबसे ज्यादा सामने आता है, वो गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का ही है। उनके साथ सबसे बड़ी खामी यह है कि ग्वालियर इलाके से बाहर उनका नेटवर्क कमजोर है। शायद यही कारण है कि वे इन दिनों पश्चिमी मध्यप्रदेश में ज्यादा सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इंदौर का प्रभारी मंत्री बनने के बाद बढ़ी सक्रियता इंदौर का प्रभारी मंत्री बनने के बाद वे अपने संपर्कों का दायरा बढा रहे हैं। इंदौर में भी वे लगातार पुराने भाजपा नेताओं से मिल रहे हैं। ऐसे में धार के सांसद का नरोत्तम मिश्रा को भावी मुख्यमंत्री कहकर संबोधित करना कुछ तो संकेत देता ही है।…

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
औद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेजMadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहलेसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
↑