इंदौर पुलिस एवं पीटीसी इंदौर द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में पुलिस की बीट प्रप्रणाली को और बेहतर बनाने हेतु एक वेबीनार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आईजी हरिनारायण चारि मिश्र और आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर प्रोफेसर हिमांशु राॅय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पुलिस की कार्य प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आईआईएम इंदौर के साथ विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत शुक्रवार को पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में एक वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमे आईजी हरिनारायणचारी मिश्र और आईआईएम के डायरेक्टर प्रोफेसर हिमांशु राॅय सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वेबीनार में पुलिस की बीटप्रप्रणाली को और बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गई।
आईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा, कि बीट कांस्टेबल सिस्टम पुलिसिंग व्यवस्था का आधारभूत ढांचा है। आने वाले दिनों में बीट पुलिससिंग से जुड़े चेलेंजस है उस पर चर्चा कर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसको लेकर एक एमओयू भी साईन हुआ है।
आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राॅय का कहना है कि पुलिस से हर परिस्थिति में मदद की अपेक्षा रहती है। पुलिस पर उत्तरदायत्वि व अपेक्षाओं का अधिकतम बोझ है। आईआईएम इंदौर, पुलिस के साथ काम करेगी। जिसमे बीट पुलिसिंग और डाॅयल 100 की टीम का उपयोग कितने बेहतर ढंग से किया जाए इस पर काम किया जाएगा।

