
भोपाल। मध्य प्रदेश में भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत 4 सांसद और एक विधायक की फर्जी नोटशीट से ट्रांसफर मामले में क्राइम ब्रांच ने 30 अधिकारियों को क्राइम ब्रांच ने नोटिस भेजा है. क्राइम ब्रांच आज यानी रविवार को सभी कर्मचारियों से पूछताछ करेगी।
मामले में क्राइम ब्रांच ने राजस्व, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस भेजा है. सीएम ऑफिस से मिली शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी है. कर्मचारियों के जवाब के बाद क्राइम ब्रांच जल्द एक्शन लेगी।
दरअसल,भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत 3 सांसदों और विधायक की अनुशंसा की ट्रांसफर की फर्जी नोटशीट सीएम हाउस तक पहुंच गई. संदेह होने पर संबंधित सांसदों और विधायक से बात की गई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद CM हाउस से भोपाल क्राइम ब्रांच को शिकायत की गई।
जानकारी के मुताबिक सीएम हाउस से धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत मिली. जिसमें स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा और राजस्व विभाग के करीब 12 कर्मचारियों के ट्रांसफर की नोटशीट भेजी गई.इसमें भोपाल सांसद प्रज्ञा, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और रायसेन जिले के सिलवानी विधायक रामपाल सिंह का नाम है।

