द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले राहुल उर्फ बंटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है की द्वारकापुरी थाने का स्टाफ शराब मामले में राहुल को पकड़ने के लिए घर आया था। इस दौरान पुलिस स्टाफ ने परिजनों के अभद्रता की। हालाकि इसके बाद राहुल ने थाने पर पेश हो गया था। लेकिन कुछ देर बाद ही थाने से राहुल की तबियत बिगड़ने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजन पहुंचे और राहुल को अस्पताल लाए जहा उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
मृतक का नाम राहुल उर्फ बंटी निवासी विदूर नगर है। दरअसल शुक्रवार को द्वारकापुरी थाना पुलिस शराब मामले में युवक के घर पहंुची थी, इस दौरन राहुल अपने पिता की अस्थ्यिां विसजर्न करने खेड़ीघाट गया हुआ था। परिजनों का आरोप है। कि द्वारकापुरी थाना स्टाॅफ ने राहुल के ना मिलने पर परिजनों के साथ अभद्रता की और परिवार के तीन लोगों को पकड़कर थाने ले गई। सूचना मिलते ही राहुल द्वारकापुरी थाने पेश होने चला गया। जहां कुछ देर बाद राहुल की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन पहंुचे और युवक को अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि युवक ने सल्फास खा लिया था। फिलहाल परिजनों पर राहुल की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए है।
