देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsHealth & Fitness
सेहत 1 बार पढ़ी गई

ग्राम कोद में दो लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है

ग्रामीण अंचल में इन दिनों डेंगू बुखार के लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं। कुछ लोगों को बुखार के साथ ही खून में प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत मिल रही है। ग्राम कोद में दो लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Abhishek Raghuvanshi10 अक्टूबर 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ग्रामीण अंचल में इन दिनों डेंगू बुखार के लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं। कुछ लोगों को बुखार के साथ ही खून में प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत मिल रही है। ग्राम कोद में दो लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि करीब आठ से दस लोग बुखार की चपेट में है। इस प्रकार की स्थिति अंचल के कुछ गांवों में भी देखने को मिल रही है, किंतु कोरोना महामारी के डर से कई लोग उपचार के लिए अस्पताल में नहीं जाते हुए झोलाछाप से उपचार करवा रहे हैं। उधर, बीएमओ ने स्वास्थ्य टीम को सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

कहीं-कहीं बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से पानी जमा है, जहां मच्छर पनप रहे हैं। नगर हो या गांव इस प्रकार की स्थिति कई जगह देखी जा सकती है। मच्छरों के पनपने से बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। इन दिनों कुछ लोग मौसमी बीमारी के साथ बुखार की चपेट में आ रहे है। इनमें जांच उपरांत कुछ लोगों के खून में प्लेटलेट्स में होने की रिपोर्ट भी आई है। कोरोना के डर से लोग शासकीय अस्पताल में नहीं पहुंचते हुए झोलाछापों से उपचार करवा रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। हालांकि चिकित्सकों के मुताबिक खून में प्लेटलेट्स का कम होना डेंगू के लक्षण नहीं है, लेकिन अधिक कमी होने पर डेंगू होने की संभावना जरूर रहती है। ग्राम कोद में पिछले एक पखवाड़े में दो लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका उपचार धार एवं बड़नगर में किया जा रहा है। यदि समय रहते गांव में इस बीमारी की रोकथाम और बचाव पर ध्यान नहीं दिया गया, तो डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। बीएमओ डॉ. संदीप श्रीवास्तव ने बताया कोद में डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है। इसके लिए टीम को सर्वे करने के निर्देश दिए है। इस बीमारी से बचाव के लिए घरों के आसपास पानी जमा नहीं होना चाहिए और स्वच्छता का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

क्या है डेंगू बीमारी

डेंगू बुखार जिसे आमतौर पर हड्डी तोड़ बुखार कहा जाता है, यह एक फ्लू जैसी बीमारी है, जो डेंगू वायरस के कारण होती है। यह तब होता है, जब वायरस वाला एडीज मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है। काटने के करीब तीन से चार दिनों के बाद व्यक्ति को बुखार आता है। बाद में संक्रमित व्यक्ति से जितने भी लोगों का मच्छर काटता है, उन्हें संक्रमित करता रहता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ‘ચાંદીપુરા વાયરસ’નો કહેર અટકી રહ્યો નથી, એક મહિનામાં 28 બાળકોના મોત 792 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ચાંદીપુરા વાયરસ અટકતો નથી, 13 નવા કેસ અને પાંચ મૃત્યુ; અત્યાર સુધીમાં 32 લોકોએ જીવ ગુમાવ્યા છે 822 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमध्य प्रदेश का पहला जेएन.1 वैरिएंट का मरीज इंदौर में मिला 1,015 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessइंदौर में फिर सामने आया कोरोना मरीज, नए वैरियंट के चार संक्रमित 1,032 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमालदीव घूमकर आया युवक निकला कोरोना पाजिटिव, इंदौर में अलर्ट 1,038 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessलिवर की बीमारी के लिए उपयोगी इंजेक्शन की कमी, सात हजार है कीमत 1,040 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमायोकार्डिटिस वायरस के अटैक से छह साल के मासूम की मौत 1,061 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessअस्पतालों में अगर मरीजों को नहीं मिल रही हैं अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, तो यहां करें शिकायत, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी 1,108 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी:5वीं तक के स्कूल बंद, सरकारी-निजी दफ्तरों के 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर 1,448 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्रात कोरोनाने पुन्हा वेग घेतला, २४ तासांत दुप्पट रुग्ण; 6 मृत 1,527 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमेडिकल कॉलेज के अधीन नए नेत्र चिकित्सालय से मिलने लगा है अब मरीज़ों को लाभ 1,540 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessबिजली क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य से मिल रही विकास को रफ्तार…. उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य के तहत इंदौर और सांवेर में आयोजन 1,546 दिन पहलेकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समय अवधि को किया कम सेकंड डोज के 6 माह बाद लग सकेंगे प्रिकॉशन डोजHealth & Fitnessकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समय अवधि को किया कम सेकंड डोज के 6 माह बाद लग सकेंगे प्रिकॉशन डोज 1,564 दिन पहलेकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन के दूसरे और प्रिकॉशन डोज के बीच केअंतर को किया कमHealth & Fitnessकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन के दूसरे और प्रिकॉशन डोज के बीच केअंतर को किया कम 1,567 दिन पहलेवर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य केंद्र और  राज्य की टीबी उन्मूलन टीम पहुंची इंदौरHealth & Fitnessवर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य केंद्र और  राज्य की टीबी उन्मूलन टीम पहुंची इंदौर 1,567 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessयोग दिवस का शुभारम्भ शंख नाद व वैदिक मंत्रो के साथ आरम्भ हुआ योग 1,584 दिन पहले
TimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessस्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के तत्वावधान में मीडियाकर्मियों एवं परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 1,670 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessचीन के शंघाई में कोविड संक्रमण रोकने के लिए चरणबद्ध लॉकडाउन लागू 1,670 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitness“फिट पुलिस – हिट पुलिस” तथा “स्वस्थ पुलिस – सुरक्षित इंदौर” की अवधारणा को साकार करने के लिए इंदौर पुलिस ने निकाली साइकिल रैली 1,698 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessपुलिसकर्मियों की स्वास्थ संबंधित समस्यों के निराकरण हेतु , थाना रावजी बाजार पर किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 1,701 दिन पहलेचंदन नगर थाने पर आज पुलिस व पुलिस परिवार के लिए नेत्र शिविर का आयोजनHealth & Fitnessचंदन नगर थाने पर आज पुलिस व पुलिस परिवार के लिए नेत्र शिविर का आयोजन 1,712 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्र मुखवटामुक्त करण्याची तयारी: ५६ दिवसांनंतर मुंबईत १% सकारात्मकता दर; राज्य सरकारने केंद्र आणि कोविड टास्क फोर्सच्या तज्ञांकडून मत मागवले 1,714 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्रात कोरोना अजूनही जीवघेणा: गेल्या 24 तासात येथे सर्वाधिक मृत्यू, राज्यात संसर्गामुळे 103 रुग्ण तुटले 1,728 दिन पहलेइंदौर कमिश्नर ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी को सतर्क रहने व बूस्टर डोज लगवाने की अपील कीHealth & Fitnessइंदौर कमिश्नर ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी को सतर्क रहने व बूस्टर डोज लगवाने की अपील की 1,733 दिन पहले
↑