देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsHealth & Fitness
सेहत 0 बार पढ़ी गई

कई दिन वेंटिलेटर पर रहे लुधियाना के एसीपी अनिल कोहली ने दम तोड़ा, सरकार उनके परिवार को 50 लाख का मुआवजा देगी

लुधियाना के एसीपी नॉर्थ अनिल कोहली। वह 6 अप्रैल से हॉस्पिटल में भर्ती थे। 13 अप्रैल को उनकी दूसरी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

Abhishek Raghuvanshi19 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • 6 अप्रैल से अस्पताल में भर्ती थे एसीपी नॉर्थ अनिल कोहली, पहली रिपोर्ट निगेटिव, 13 अप्रैल को दूसरे टेस्ट में संक्रमण की पुष्टि
  • पत्नी, ड्राइवर और एक एसएचओ समेत कई लोग पॉजिटिव पाए गए, ये परिवार समेत आइसोलेट

लुधियाना. पंजाब के लुधियाना में शनिवार को कोरोना संक्रमित असिस्टेंट कमिश्नर (एसीपी) अनिल कोहली की मौत हो गई। 52 साल के कोहली 6 अप्रैल से हॉस्पिटल में एडमिट थे। कुछ दिन पहले हालत गंभीर हुई तो उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। शनिवार को उन्हें प्लाजमा दिया जाना था। हालांकि, ये दिया गया या नहीं। इस बारे में सिविल सर्जन ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कोराेना संक्रमण से यह राज्य में 16वीं मौत है। इससे पहले कानूनगो गुरमेल सिंह की भी जान चली गई थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एसीपी अनिल कोहली और कानूनगो गुरमेल सिंह के परिवार को 50-50 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। सरकार ने कहा है कि कोरोना ड्यूटी के दौरान किसी अफसर या कर्मचारी की संक्रमण से मौत होती है तो उसके परिवार को 50 लाख का मुआवजा देगी।

पहले निगेटिव आई थी रिपोर्ट

एसीपी कोहली में संक्रमण के लक्षण देखे गए थे। 9 अप्रैल को उनका टेस्ट हुआ। रिपोर्ट निगेटिव आई। हालत में सुधार नहीं हुआ तो दूसरा सैंपल लिया गया। इसकी जांच पटियाला में हुई। 13 अप्रैल को आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। अब तक ये साफ नहीं हो सका है कि कोहली कैसे संक्रमित हुए। उनकी हिस्ट्री ट्रेस नहीं की जा सकी है। संपर्क में आने वाले चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी, ड्राइवर और एक महिला सब इंस्पेक्टर और उनके ड्राइवर को भी पॉजिटिव पाया गया।

सभी संक्रमित अब अस्पताल में

स्वास्थ्य विभाग ने थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर, एसीपी के गनमैन, एसीपी की पत्नी, एसएचओ के ड्राइवर को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। महिला सब इंस्पेक्टर लुधियाना की निवासी हैं। उनके परिवार के सदस्यों की भी जांच की जा रही है। गनमैन फिरोजपुर के एक गांव का रहने वाला है। माता-पिता, पत्नी और डेढ़ साल का बेटा है। इनका भी चेकअप किया जा रहा है। सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी पॉजिटिव मरीजों की हिस्ट्री और लिंक चेक कर रही हैं।

लुधियाना में 16 संक्रमित

लुधियाना जिले में अब तक संक्रमण के 16 मामले सामने आ चुके हैं। तीन की मौत हो चुकी है। एसीपी से पहले दो महिलाओं की संक्रमण से मौत हुई थी। 

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ‘ચાંદીપુરા વાયરસ’નો કહેર અટકી રહ્યો નથી, એક મહિનામાં 28 બાળકોના મોત 791 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ચાંદીપુરા વાયરસ અટકતો નથી, 13 નવા કેસ અને પાંચ મૃત્યુ; અત્યાર સુધીમાં 32 લોકોએ જીવ ગુમાવ્યા છે 821 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमध्य प्रदेश का पहला जेएन.1 वैरिएंट का मरीज इंदौर में मिला 1,014 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessइंदौर में फिर सामने आया कोरोना मरीज, नए वैरियंट के चार संक्रमित 1,031 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमालदीव घूमकर आया युवक निकला कोरोना पाजिटिव, इंदौर में अलर्ट 1,037 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessलिवर की बीमारी के लिए उपयोगी इंजेक्शन की कमी, सात हजार है कीमत 1,039 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमायोकार्डिटिस वायरस के अटैक से छह साल के मासूम की मौत 1,060 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessअस्पतालों में अगर मरीजों को नहीं मिल रही हैं अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, तो यहां करें शिकायत, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी 1,107 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी:5वीं तक के स्कूल बंद, सरकारी-निजी दफ्तरों के 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर 1,447 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्रात कोरोनाने पुन्हा वेग घेतला, २४ तासांत दुप्पट रुग्ण; 6 मृत 1,526 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमेडिकल कॉलेज के अधीन नए नेत्र चिकित्सालय से मिलने लगा है अब मरीज़ों को लाभ 1,539 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessबिजली क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य से मिल रही विकास को रफ्तार…. उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य के तहत इंदौर और सांवेर में आयोजन 1,545 दिन पहलेकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समय अवधि को किया कम सेकंड डोज के 6 माह बाद लग सकेंगे प्रिकॉशन डोजHealth & Fitnessकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समय अवधि को किया कम सेकंड डोज के 6 माह बाद लग सकेंगे प्रिकॉशन डोज 1,563 दिन पहलेकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन के दूसरे और प्रिकॉशन डोज के बीच केअंतर को किया कमHealth & Fitnessकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन के दूसरे और प्रिकॉशन डोज के बीच केअंतर को किया कम 1,566 दिन पहलेवर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य केंद्र और  राज्य की टीबी उन्मूलन टीम पहुंची इंदौरHealth & Fitnessवर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य केंद्र और  राज्य की टीबी उन्मूलन टीम पहुंची इंदौर 1,566 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessयोग दिवस का शुभारम्भ शंख नाद व वैदिक मंत्रो के साथ आरम्भ हुआ योग 1,584 दिन पहले
TimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessस्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के तत्वावधान में मीडियाकर्मियों एवं परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 1,669 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessचीन के शंघाई में कोविड संक्रमण रोकने के लिए चरणबद्ध लॉकडाउन लागू 1,669 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitness“फिट पुलिस – हिट पुलिस” तथा “स्वस्थ पुलिस – सुरक्षित इंदौर” की अवधारणा को साकार करने के लिए इंदौर पुलिस ने निकाली साइकिल रैली 1,697 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessपुलिसकर्मियों की स्वास्थ संबंधित समस्यों के निराकरण हेतु , थाना रावजी बाजार पर किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 1,700 दिन पहलेचंदन नगर थाने पर आज पुलिस व पुलिस परिवार के लिए नेत्र शिविर का आयोजनHealth & Fitnessचंदन नगर थाने पर आज पुलिस व पुलिस परिवार के लिए नेत्र शिविर का आयोजन 1,711 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्र मुखवटामुक्त करण्याची तयारी: ५६ दिवसांनंतर मुंबईत १% सकारात्मकता दर; राज्य सरकारने केंद्र आणि कोविड टास्क फोर्सच्या तज्ञांकडून मत मागवले 1,713 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्रात कोरोना अजूनही जीवघेणा: गेल्या 24 तासात येथे सर्वाधिक मृत्यू, राज्यात संसर्गामुळे 103 रुग्ण तुटले 1,727 दिन पहलेइंदौर कमिश्नर ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी को सतर्क रहने व बूस्टर डोज लगवाने की अपील कीHealth & Fitnessइंदौर कमिश्नर ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी को सतर्क रहने व बूस्टर डोज लगवाने की अपील की 1,732 दिन पहले
↑