घर जाने की जिद में सड़क पर उतरे सैकड़ों मजदूर, कहा- 17 दिन से खाने का भी ठिकाना नहीं
गुजरात से निखिल सोनी की रिपोर्ट 21 दिन के लॉकडाउन की वजह से सूरत में फंसे मजदूरों ने पत्थरबाजी करने के साथ ही कई गाड़ियों में आग लगा दी।
गुजरात से निखिल सोनी की रिपोर्ट
गांव नहीं जा पा रहे 150 से ज्यादा मजदूरों ने लसकाना में शुक्रवार देर रात बवाल कर दिया
मजदूरों ने सब्जी की लॉरियों, एंबुलेंस और राहगीरों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया
सूरत. लॉकडाउन में खाली बैठे श्रमिकों ने शुक्रवार को सूरत में दो जगह हंगामा कर दिया। डायमंड बुर्स में निर्माण श्रमिक और लसकाना में बुनकर सड़कों पर उतरे। उनका कहना था कि लॉकडाउन चलता रहा तो गुजारा कैसे चलेगा। काम शुरू करवाया जाए या घर जाने दिया जाए। बुनकरों ने सब्जी की 5 रेहड़ियों को आग लगा दी। टायर भी फूंके। एंबुलेंस में तोड़फोड़ की और राहगीरों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। सूरत के डीसीपी राकेश बारोट ने बताया कि सूरत में फंसे बाहर के मजदूरों ने सड़क जाम की और पत्थर फेंके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 70 लोगों को हिरासत में लिया है। यह सभी लोग वापस घर जाने की मांग रहे हैं।
पत्थरबाजी करने वाले मजदूर ओडिशा के
पत्थरबाजी और आगजनी करने वाले ज्यादातर मजदूर ओडिशा के हैं और अपने गांव वापस लौटना चाहते हैं। वे पिछले कई हफ्तों से यहां फंसे हैं। उन्हें इस बात की चिंता है कि अगर लॉकडाउन की मियाद बढ़ती है तो वह कैसे यहां रह पाएंगे। इस बीच, पुलिस शहर के लसकाणा, डायमंड नगर और विपुल नगर में पेट्रोलिंग बढ़ाने का फैसला किया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Gujratपायलट ने मेडे कॉल भेजा: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले इंडिगो फ्लाइट में आग… 457 दिन पहले
Gujratगांधीनगर: गुजरात एटीएस ने अलकायदा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. 457 दिन पहले
Gujratगांधीनगर में PM मोदी की गरजना, बोले- “पाकिस्तान प्रॉक्सी वॉर नहीं युद्ध ही लड़ रहा, हम आतंकवाद के कांटे को निकालकर रहेंगे” 515 दिन पहले
Gujratगुजरात विस्फोट कांड : अवैध पटाखा फैक्ट्री में इंदौरी ठेकेदार उपलब्ध कराता था मजदूर… पुलिस ने बिजलपुर से उठाया 564 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ભારે વરસાદને કારણે પૂર જેવી સ્થિતિ; તમામ શાળાઓ બંધ કરવાનો આદેશ 788 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratदिल्ली मेयर AAP का, पावर बीजेपी को… दिल्ली MCD के ‘ऑपरेशन लोटस’ का क्या होगा असर? 789 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ફરી સક્રિય થયું ચોમાસું, જન્માષ્ટમી સુધી અનેક જિલ્લાઓમાં ભારે વરસાદનું એલર્ટ 789 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratમોરબીમાં ટ્રેક્ટર-ટ્રોલી નદીમાં પડી, 10 લોકોનો આબાદ બચાવ; સાતની શોધ ચાલુ છે 789 दिन पहले