देश की बात, आपके शहर से
Gyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव
देश 2 बार पढ़ी गई

Gyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव

Gayadeen Ahirwar Murder News: जालौन के कालपी बार संघ के अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। उनका शव कानपुर के सचेंडी इलाके में मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Abhishek Raghuvanshi3 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

Gayadeen Ahirwar Murder News: जालौन के कालपी बार संघ के अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। उनका शव कानपुर के सचेंडी इलाके में मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kalpi Bar Association PresidentGayadeen Ahirwar Murder Case: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कालपी बार संघ के अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की अपहरण के बाद निर्मम हत्या कर दी गई है। शनिवार को उन्हें कालपी के दुर्गा मंदिर चौराहे से एक कार में अगवा किया गया था। इसके बाद रविवार सुबह कानपुर के सचेंडी इलाके में उनका शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय अधिवक्ताओं और उनके परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फाइल देने के बहाने चौराहे पर बुलाया

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ग्यादीन अहिरवार शनिवार को किसी काम से उरई गए थे। दोपहर करीब 4 बजे वह रोडवेज बस से कालपी के दुर्गा मंदिर चौराहे पर उतरे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें फाइल देने के बहाने चौराहे पर ही रोक लिया गया था। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक उन्हें कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा तो परिजनों की चिंता काफी बढ़ गई। इसके बाद परिजनों ने अन्य अधिवक्ताओं के साथ कालपी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी।

कानपुर के सचेंडी इलाके में बरामद हुआ शव

रविवार की सुबह परिजनों और पुलिस को दुखद खबर मिली। ग्यादीन अहिरवार का शव कानपुर के सचेंडी इलाके में बरामद हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उनका अपहरण जालौन के कालपी से किया गया था और बाद में हत्या करके शव कानपुर में फेंक दिया गया। वारदात दो अलग-अलग जिलों से जुड़ी होने के कारण अब दोनों जिलों की पुलिस की भूमिका अहम हो गई है। हालांकि, अभी तक आरोपियों की पहचान और इस खौफनाक वारदात के पीछे की असली वजह का आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

बेटे ने अधिवक्ताओं और पुलिस को दी थी सूचना

ग्यादीन अहिरवार के लापता होने के बाद उनके बेटे हर्ष मित्रा ने बार संघ के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद भारी संख्या में अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और पुलिस को औपचारिक प्रार्थना पत्र सौंपा था। शुरुआती तौर पर पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की थी लेकिन रविवार को उनका शव मिला। ग्यादीन अहिरवार कालपी बार संघ के काफी लोकप्रिय अध्यक्ष थे। दिसंबर 2023 में हुए चुनाव में उन्होंने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की थी। उनकी हत्या की खबर से पूरे स्थानीय अधिवक्ता समुदाय में गहरा रोष है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 38 मिनट पहले66 अमेरिकी सांसदों ने ट्रम्प प्रशासन से अफगान निर्वासन रोकने का अनुरोधWorld66 अमेरिकी सांसदों ने ट्रम्प प्रशासन से अफगान निर्वासन रोकने का अनुरोध 5 घंटे पहलेFIFA ने काउंसिल सदस्यों को FFE दस्तावेज़ देखने की अनुमति दीSportsFIFA ने काउंसिल सदस्यों को FFE दस्तावेज़ देखने की अनुमति दी 9 घंटे पहले80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेतMadhyaPradesh80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेत 22 घंटे पहलेटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबितIndia Newsटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित 23 घंटे पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 1 दिन पहलेजर्मनी में फ्रैंकफर्ट की दुकानों पर लूट, प्रोटेस्ट में हिंसाBusinessजर्मनी में फ्रैंकफर्ट की दुकानों पर लूट, प्रोटेस्ट में हिंसा 2 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 2 दिन पहले
मध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेशMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेश 22 घंटे पहलेनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरूMadhyaPradeshनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरू 23 घंटे पहलेमध्यप्रदेश: उद्योग, रोजगार और कृषि में अग्रणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवMadhyaPradeshमध्यप्रदेश: उद्योग, रोजगार और कृषि में अग्रणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 घंटे पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 घंटे पहलेशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।।India Newsशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।। 23 घंटे पहलेस्वीडिश लैपलैंड में अंधेरा सर्दियों का अवकाश: अभूतपूर्व अनुभवLifestyleस्वीडिश लैपलैंड में अंधेरा सर्दियों का अवकाश: अभूतपूर्व अनुभव 1 दिन पहलेदक्षिण कोरिया ने AI और सेमीकंडक्टर पर रिकॉर्ड बजट घोषित कियाBusinessदक्षिण कोरिया ने AI और सेमीकंडक्टर पर रिकॉर्ड बजट घोषित किया 1 दिन पहलेबाइनेंस ने 90% चोरी की राशि कवर की, $6.3bn हैक पर अपडेटBusinessबाइनेंस ने 90% चोरी की राशि कवर की, $6.3bn हैक पर अपडेट 1 दिन पहले
↑