देश की बात, आपके शहर से
Indore29°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
टीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित
देवास 2 बार पढ़ी गई

टीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित

इंदौर-बैतूल हाईवे पर अवैध शराब की चेकिंग के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को आयशर वाहन से बेरहमी से कुचलकर मार डालने के बाद अब सरकार एक्शन में आ गई है।

Abhishek Raghuvanshi2 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर-बैतूल हाईवे पर अवैध शराब की चेकिंग के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को आयशर वाहन से बेरहमी से कुचलकर मार डालने के बाद अब सरकार एक्शन में आ गई है। इस मामले में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही पाटेन्द्र जायसवाल की तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए हैं।

हरदा कलेक्टर ने जारी किए आदेश

घटना के बाद हरदा कलेक्टर ने ने लाइसेंसी पाटेन्द्र जायसवाल की टिमरनी स्थित तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। ये दुकानें टिमरनी के सोडलपुर रोड हटगांव और हरदा रोड की हैं।

आबकारी आयुक्त ने लिया कड़ा एक्शन

आबकारी आयुक्त ने इस मामले में कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने टिमरनी के सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमरसिंह बघेल एवं आरक्षक अरुण कुमरे तथा कृष्णपाल सिंह डोडियार निलंबित कर दिया है।

कांग्रेस नेता का नाम आया सामने

सूत्र बताते हैं कि इस पूरे तस्करी नेटवर्क में लिकर कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता पदाधिकारी राहुल जायसवाल की संलिप्तता सामने आई है, जिन्हें मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने खातेगांव विधानसभा का प्रभारी नियुक्त कर रखा था।

दुकान में पार्टनर है कांग्रेस नेता

जांच में सामने आया कि टिमरनी स्थित शराब दुकान में कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल और उनके भाई मनीष जायसवाल पार्टनर हैं। पुलिस ने रेडगांव टिमरनी वाइन शॉप के मैनेजर भूपेंद्र राणा को हिरासत में लिया है, जिसने पुलिस के सामने कांग्रेस नेता व उनके भाई की पार्टनरशिप की पुष्टि की है।

डीजी उपेंद्र जैन के हाथ जांच की कमान

हरदा के शराब कारोबारी व लिकर कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल जायसवाल का नाम आने के बाद शराब तस्करी नेटवर्क की जांच तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजी उपेंद्र जैन जांच की कमान संभालेंगे।

तस्करी के लिए ले जा रहे थे शराब

आबकारी निरीक्षक पूजा गेहलोत ने बताया कि जब्त वाहन में ऊपर नहीं, बल्कि नीचे एक विशेष गुप्त कंपार्टमेंट बनाकर बिना किसी वैध परमिट के 100 से 200 शराब की पेटियां तस्करी के लिए ले जाई जा रही थीं। टीआई द्वारा चेकिंग के लिए रुकवाते ही चालक ने उन पर वाहन चढ़ा दिया। वाहन में शराब परिवहन से संबंधित कोई भी वैध परमिट मौजूद नहीं था। नियमानुसार वैध परमिट होने पर आबकारी विभाग के पास रिकॉर्ड रहता है, परंतु यह पूरी तरह अवैध तरीके से ले जाई जा रही थी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेतMadhyaPradesh80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेत 1 घंटा पहलेशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।।India Newsशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।। 2 घंटे पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 9 घंटे पहलेजर्मनी में फ्रैंकफर्ट की दुकानों पर लूट, प्रोटेस्ट में हिंसाBusinessजर्मनी में फ्रैंकफर्ट की दुकानों पर लूट, प्रोटेस्ट में हिंसा 1 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 2 दिन पहलेMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकारIndia NewsMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकार 2 दिन पहलेपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किएMadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 2 दिन पहलेदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभीIndia Newsदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभी 2 दिन पहले
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 63.52 लाख की ठगीDewasडिजिटल अरेस्ट के नाम पर 63.52 लाख की ठगी 70 दिन पहलेधर्मांतरण:देवास जिले के ग्राम भटकुंड का मामला, मुख्य आरोपी फरारDewasधर्मांतरण:देवास जिले के ग्राम भटकुंड का मामला, मुख्य आरोपी फरार 498 दिन पहलेTimeNewsDewasDewasदेवास के दीवगांव पंचायत के सरपंच मुकेश पवार व सचिव देवी सिंह पवार पर जमीन पर कब्जे के मामले में प्रकरण दर्ज 882 दिन पहलेडेड बॉडी तैरती देख नदी में कूदे, निकालने के प्रयास में गई टीआई राजाराम वास्कले की जानDewasडेड बॉडी तैरती देख नदी में कूदे, निकालने के प्रयास में गई टीआई राजाराम वास्कले की जान 1,203 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia NewsTNCP के मानचित्रकार विजय दरियानी के घर EOW का छापा, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा 1,859 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsआदिवासी परिवार के लापता 5 लोगों के नेमावर मेला रोड पर एक खेत में 8 फीट गहरे गड्ढे में शव मिलने से नेमावर क्षेत्र में फैली सनसनी 1,951 दिन पहले
↑