मुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव ने गुरुवार को जनगणना-2027 के लिए पहली डिजिटल जनगणना और स्व-गणना पर जोर दिया, नागरिकों को मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया के माध्यम से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने गुरुवार को मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनगणना-2027 के लिए पहली डिजिटल जनगणना और स्व-गणना पर जोर दिया। बैठक में जनगणना महानिदेशक श्री संजीव श्रीवास्तव और अन्य विभागों के अपर मुख्य सचिव व विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
डिजिटल पहल और स्व-गणना
मुख्य सचिव ने कहा कि नागरिकों को स्व-गणना में स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि शासकीय कर्मचारियों के लिए आइगॉट पर छोटा मॉडूयल बनाया जाए, महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को स्व-गणना पत्रक भरने के लिए प्रशिक्षित किया जाए और डिजिटल व सोशल मीडिया पर छोटे वीडियो अपलोड किए जाएँ। इसके अलावा प्राइवेट सेक्टर और सार्वजनिक उपक्रमों को भी इस कार्य में जोड़ने की जरूरत बताई।
प्रशिक्षण और प्रचार-प्रसार
जनगणना के विभिन्न चरणों के बारे में नागरिकों को जागरूक करने के लिए झांकी, रैलियों, कलापथक दलों, लोक कलाकारों, सोशल मीडिया, सिनेमा हॉल, रेडियो, टीवी आदि पर प्रचार-प्रसार किया जाना है। लगभग 2 लाख प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक कर्मचारियों की व्यवस्था शासकीय विभागों से ही करने के निर्देश दिए। 12 और 13 नवम्बर को जिलों से आने वाले मास्टरर्स ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा और नवम्बर के तीसरे सप्ताह में कलेक्टर्स व नगर निगम आयुक्त का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण एवं सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
सैंपल कार्य और समयरेखा
बैठक में निदेशक जनगणना ने जनगणना-2027 की रूपरेखा, प्रारम्भिक तैयारियाँ, डिजिटल रोडमैप और संगठनात्मक ढांचा बताया। भारत की जनगणना-2027 मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संकलन और वेब पोर्टल के माध्यम से मॉनिटरिंग एवं मैनेजमेंट की जाएगी।
सैंपल के रूप में जिला सिवनी की कुरई तहसील के कुछ चयनित ग्रामों में तथा ग्वालियर जिले के नगर निगम ग्वालियर के चयनित वार्ड में जुलाई 2026 में सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। द्वितीय चरण जनवरी-फरवरी 2027 में संपन्न किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि वे 2027 की परीक्षाओं का संचालन इस द्वितीय चरण को ध्यान में रखकर करें। सभी सम्बंधित विभागों को मानव संसाधन उपलब्धता योजना तैयार करने और जनगणना के दौरान प्रशासनिक सीमाओं में परिवर्तन न करने के निर्देश दिए। जनसंपर्क विभाग को जन सामान्य में जनगणना के प्रति जागरूकता लाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश भी दिये गये।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 43 मिनट पहले
Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 56 मिनट पहले
MadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 1 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 1 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 1 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshचक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावना 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा की 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshसगन लाल का सफल उपचार: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 8 अक्टूबर को डिस्चार्ज 1 घंटा पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 3 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 3 दिन पहले