देश की बात, आपके शहर से
चक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावना
मध्यप्रदेश 2 बार पढ़ी गई

चक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावना

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अरनब के अवशेष से पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश और हल्की हवाएँ चल रही हैं, जबकि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पर्यटन जोन सामान्य रूप से चल रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi30 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अरनब के अवशेष से पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश और हल्की हवाएँ चल रही हैं, जबकि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पर्यटन जोन सामान्य रूप से चल रहे हैं। चक्रवात अरनब ने 28 अक्टूबर की रात्रि लगभग एक बजे आंध्र प्रदेश के बापटला से विशाखापत्तनम के बीच नरसापुर एवं यनम के निकट समुद्र तट पर प्रवेश किया। इस दौरान हवाओं की गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही।

तटीय क्षेत्रों में प्रभाव डालने के बाद चक्रवात के अवशेष के रूप में नम हवाएं मध्य भारत की ओर बढ़ी हैं, जिसके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अनुसार, अब तक वन्यप्राणियों की हानि, वृक्ष गिरने अथवा मार्ग अवरुद्ध होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वर्तमान में स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है।

सभी पर्यटन जोन सामान्य रूप से संचालित

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला, मगधी, खितौली सहित कोर एवं बफर क्षेत्र के सभी पर्यटन जोन सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। मौसम के कारण किसी भी पर्यटन गेट को बंद नहीं किया गया है। पर्यटकों की सुरक्षा और वन्यप्राणियों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन द्वारा आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।

टाइगर रिजर्व के मैदानी अमले की सतर्कता

टाइगर रिजर्व के सभी मैदानी अमले को सतर्क रहने, नियमित गश्ती जारी रखने तथा निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। चक्रवात से उत्पन्न परिस्थितियों की समीक्षा के लिए क्षेत्र संचालक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का दौरा भी किया गया।

पर्यटन वाहनों को हुड लगाने के निर्देश

आगामी दिनों में वर्षा बढ़ने की संभावना को देखते हुए सभी पर्यटन वाहनों को हुड अथवा कवर का उपयोग करने के लिए सूचित किया गया है, ताकि वर्षा के दौरान पर्यटकों को असुविधा न हो। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन मौसम की परिस्थितियों पर लगातार नजर रखे हुए है तथा वन्यप्राणियों की सुरक्षा, पर्यटन गतिविधियों के सुचारु संचालन और मैदानी व्यवस्था को लेकर सतर्क है। क्षेत्र संचालक, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व द्वारा सभी संबंधित अमले को आवश्यक सावधानियां बरतने और परिस्थितियों के अनुरूप तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 55 मिनट पहलेवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगाDelhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 56 मिनट पहलेसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिएMadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 1 घंटा पहलेमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 1 घंटा पहलेकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोधMadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 1 घंटा पहलेकैंपस में ‘root-to-tip’ भोजन से फाइबर बढ़ाने का प्रयोगHealth & Fitnessकैंपस में ‘root-to-tip’ भोजन से फाइबर बढ़ाने का प्रयोग 3 घंटे पहलेBinance ने $3bn (£2.24bn) के डिजिटल एसेट्स को फ्रीज कियाTechnologyBinance ने $3bn (£2.24bn) के डिजिटल एसेट्स को फ्रीज किया 5 घंटे पहलेBBC Inside Science: COP17 पर चर्चा और विज्ञान समाचारScienceBBC Inside Science: COP17 पर चर्चा और विज्ञान समाचार 11 घंटे पहले
भोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा!Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 1 घंटा पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 घंटा पहलेमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 1 घंटा पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 1 घंटा पहलेमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दियाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 1 घंटा पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा कीMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा की 1 घंटा पहलेसगन लाल का सफल उपचार: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 8 अक्टूबर को डिस्चार्जMadhyaPradeshसगन लाल का सफल उपचार: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 8 अक्टूबर को डिस्चार्ज 1 घंटा पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 20 घंटे पहले
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 2 दिन पहलेइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तयMadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 2 दिन पहलेकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयनMadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 2 दिन पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 3 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 3 दिन पहले
↑