मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण
मंत्रीद्वय श्री कैलाश विजयवर्गीय और श्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया स्थल निरीक्षण लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर 2026 को इंदौर के बहुप्रतीक्षित लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 की दोनों भुजाओं का लोकार्पण करेंगे।
मंत्रीद्वय श्री कैलाश विजयवर्गीय और श्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया स्थल निरीक्षण
लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर 2026 को इंदौर के बहुप्रतीक्षित लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 की दोनों भुजाओं का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय तथा जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने लव-कुश चौराहे पर स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक श्री रमेश मेंदोला, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्रीद्वय ने लोकार्पण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विशाल डोम, मंच एवं बैठक व्यवस्था, बिजली, माइक-साउंड, लोकार्पण शिलालेख, एलईडी स्क्रीन, बैकड्रॉप, बसों, पेयजल एवं भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रचार-प्रसार तथा कंट्रोल रूम की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस महत्वाकांक्षी त्रिस्तरीय फ्लाईओवर की पहली भुजा का लोकार्पण 23 जुलाई 2026 को किया था। इसके बाद अरबिंदो अस्पताल से बाणगंगा की ओर यातायात प्रारंभ हो गया था। अब 28 अक्टूबर को दूसरी भुजा के लोकार्पण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी। इससे उज्जैन रोड, सुपर कॉरिडोर, बाणगंगा और एमआर-10 की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
लगभग 175 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह फ्लाईओवर अपनी आधुनिक त्रिस्तरीय संरचना के लिए विशेष महत्व रखता है। इसमें सबसे निचले स्तर पर सामान्य सड़क यातायात, मध्य स्तर पर इंदौर मेट्रो कॉरिडोर तथा सबसे ऊपरी स्तर पर फ्लाईओवर की व्यवस्था है। यह परियोजना इंदौर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ शहर के विकास को भी नई गति प्रदान करेगी।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इंदौर-उज्जैन मार्ग पर स्थित यह फ्लाईओवर सिंहस्थ-2028 के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी तथा यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में इंदौर कनेक्शन प्रांजल नाम का एक संदिग्ध हिरासत में 1 घंटा पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Newsकेबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिया पानी बचाने का संदेश 2 दिन पहले
Newsनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Newsकन्या पूजन कार्यक्रम में लव जिहाद का मुद्दा उठा 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 14 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 14 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 14 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 14 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 14 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 14 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 14 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 14 दिन पहले