देश की बात, आपके शहर से
इंदौर के झांकी चल समारोह में दिखा अनुशासन कलेक्टर ने की युवाओं की जमकर तारीफ जमकर तारीफ
Video 5 बार पढ़ी गई

इंदौर के झांकी चल समारोह में दिखा अनुशासन कलेक्टर ने की युवाओं की जमकर तारीफ जमकर तारीफ

अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह हमारे इंदौर शहर की बहुत गौरवशाली परंपरा है और आज इसे साक्षात देखने का आनंद मिला। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़े और…

Tinu27 सितंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह हमारे इंदौर शहर की बहुत गौरवशाली परंपरा है और आज इसे साक्षात देखने का आनंद मिला।

उन्होंने कहा कि सभी अखाड़े और झांकियां पूरे अनुशासन के साथ निकल रही हैं। जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर सभी युवा अपने-अपने अखाड़ों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।

महिला और बालिकाओं की भागीदारी पर कलेक्टर ने कहा कि इंदौर की बालिकाएं हमेशा हर जगह अव्वल रहती हैं। इस बार चल समारोह में भी उनकी संख्या सबसे ज्यादा रही है। हम कामना करते हैं कि वे ऐसे ही आगे बढ़ती रहें और चमकती रहें। अखाड़ों के माध्यम से उन्हें आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जो बेहद सराहनीय है।

यह न सिर्फ शारीरिक विकास के लिए बल्कि आत्मनिर्भरता के लिए भी बहुत बेहतर है।

कलेक्टर ने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि खेल और अपनी परंपरा को हमेशा बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में ही हमारे युवा आज बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन द्वारा प्रोत्साहन राशि की भी घोषणा की गई है, ताकि युवा और अधिक उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा दिखा सकें।

अंत में उन्होंने सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा – जय हिंद।

ePaper
आज का अंकTIME NEWS 21SEP26 Epaper

21 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागतVideoइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 1 घंटा पहलेइंदौर में झांकी चल समारोह की सुरक्षा में दिखी हाईटेक पुलिसिंग 55 संदिग्धों पर कार्रवाईVideoइंदौर में झांकी चल समारोह की सुरक्षा में दिखी हाईटेक पुलिसिंग 55 संदिग्धों पर कार्रवाई 1 घंटा पहलेइंदौर नंदलालपुरा में किन्नर समाज का भव्य स्वागत मंच झांकियों और अखाड़ों का किया भव्य स्वागतVideoइंदौर नंदलालपुरा में किन्नर समाज का भव्य स्वागत मंच झांकियों और अखाड़ों का किया भव्य स्वागत 1 घंटा पहलेइंदौर की हीरानगर पुलिस ने चोरी की बोलेरो पिकअप के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तारVideoइंदौर की हीरानगर पुलिस ने चोरी की बोलेरो पिकअप के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 1 घंटा पहलेशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजनIndoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 2 दिन पहलेआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरणIndoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 2 दिन पहलेसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरतीIndoreसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरती 2 दिन पहलेप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभBhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 2 दिन पहले
↑