देश की बात, आपके शहर से
Indore30°COvercast
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
एशियन गेम्स में आशी का सटीक निशाना, भारत के खाते में रजत
मध्यप्रदेश 1 बार पढ़ी गई

एशियन गेम्स में आशी का सटीक निशाना, भारत के खाते में रजत

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर तिलोत्तमा सेन और विदरसा के. विनोद के साथ भारतीय टीम ने 1763 अंक अर्जित कर हासिल किया दूसरा स्थान एशियन गेम्स में…

Abhishek Raghuvanshi27 सितंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर तिलोत्तमा सेन और विदरसा के. विनोद के साथ भारतीय टीम ने 1763 अंक अर्जित कर हासिल किया दूसरा स्थान एशियन गेम्स में आशी ने लगातार दूसरी बार 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया

एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश की प्रतिभावान निशानेबाज एवं मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी आशी चौकसे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नागोया में आयोजित महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम स्पर्धा में आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा के. विनोद की भारतीय टीम ने 1763 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया। चीन ने 1773 अंकों के साथ स्वर्ण तथा कजाकिस्तान ने 1754 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

आशी ने 585 अंक के साथ टीम की पदक जीत में दिया अहम योगदान

50 मीटर राइफल 3 पोजिशन की क्वालिफिकेशन स्पर्धा में आशी चौकसे ने 585 अंक अर्जित किए। उन्होंने नीलिंग पोजिशन में 196 और प्रोन पोजिशन में शानदार 199 अंक हासिल किए। स्टैंडिंग पोजिशन में 93 और 97 की सीरीज के साथ उन्होंने टीम के कुल स्कोर को मजबूत आधार दिया। आशी व्यक्तिगत फाइनल में स्थान नहीं बना सकीं, लेकिन उनका प्रदर्शन भारतीय टीम के संयुक्त 1763 अंकों में महत्वपूर्ण रहा।

2017 में शुरू हुआ सफर, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बनाई पहचान

भोपाल में जन्मीं आशी चौकसे ने वर्ष 2017 में कक्षा 9वीं के दौरान नेशनल कैडेट कोर के माध्यम से शूटिंग की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भोपाल स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। कोच सुमा शिरूर और वैभव शर्मा के मार्गदर्शन में आशी ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2022 में उन्होंने बाकू आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक सहित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं।

एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बड़ी उपलब्धि

खिलाड़ी आशी चौकसे ने इससे पहले वर्ष 2023 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में भी 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में रजत पदक और व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। अब 2026 एशियन गेम्स में एक बार फिर इसी स्पर्धा की टीम में रजत पदक जीतकर उन्होंने एशियाई खेलों में अपनी निरंतरता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को कायम रखा है।

एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश के खाते में अब तक 3 पदक

आशी चौकसे के रजत पदक के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के खाते में अब तक कुल 3 पदक हो गए हैं, जिनमें 2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। रजत पदक में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुष टीम स्पर्धा में, जबकि आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है। वहीं, मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी जय मीना ने सॉफ्ट टेनिस पुरुष एकल में कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस प्रकार मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अब तक 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 3 पदक अर्जित किए हैं। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की टीम ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में 1762 अंक के साथ रजत पदक जीता था।

अब शॉटगन में पदक की उम्मीदें, नीरू धांडा और मनीषा कीर करेंगी प्रतिनिधित्व

एशियन गेम्स में निशानेबाजी की स्पर्धाओं में मध्यप्रदेश की पदक यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए अब शॉटगन स्पर्धाओं पर भी नजरें रहेंगी। 27 सितंबर से शुरू होने वाली शॉटगन स्पर्धाओं में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी नीरू धांडा और मनीषा कीर भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगी। नीरू धांडा महिला ट्रैप स्पर्धा में भारत की प्रमुख निशानेबाजों में शामिल हैं और वर्ष 2026 में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के महिला ट्रैप में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं।

खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने आशी चौकसे को एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी आशी चौकसे ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। मंत्री श्री सारंग ने आशी चौकसे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

ePaper
आज का अंकTIME NEWS 21SEP26 Epaper

21 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागतVideoइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 27 मिनट पहलेइंदौर नंदलालपुरा में किन्नर समाज का भव्य स्वागत मंच झांकियों और अखाड़ों का किया भव्य स्वागतVideoइंदौर नंदलालपुरा में किन्नर समाज का भव्य स्वागत मंच झांकियों और अखाड़ों का किया भव्य स्वागत 27 मिनट पहलेमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावटIndoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 1 दिन पहले13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्रBhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाईIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 4 दिन पहलेटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेइंदौर में बायपास के ढाबों के किचन में मिली गंदगी, वेज और नॉनवेज साथ रखा थाIndoreइंदौर में बायपास के ढाबों के किचन में मिली गंदगी, वेज और नॉनवेज साथ रखा था 6 दिन पहले
Religious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 17 घंटे पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 1 दिन पहलेगणेश विसर्जन में भाजपा नेता के दो बेटे डूबे, मौत:खंडवा में 5 बच्चे डूबे, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, प्रतिमा के साथ पानी में उतरे थेMadhyaPradeshगणेश विसर्जन में भाजपा नेता के दो बेटे डूबे, मौत:खंडवा में 5 बच्चे डूबे, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, प्रतिमा के साथ पानी में उतरे थे 1 दिन पहलेअंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshअंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेतकनीक एवं नवाचार से बढ़ायेंगे किसानों का उत्पादन और आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतकनीक एवं नवाचार से बढ़ायेंगे किसानों का उत्पादन और आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से आसान होगा प्रदेशवासियों का सफर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से आसान होगा प्रदेशवासियों का सफर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेप्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 1 दिन पहले
खराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 4 दिन पहलेजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरणIndoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 4 दिन पहलेकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजितIndoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहलेअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेविकसित भारत संकल्प यात्राIndoreविकसित भारत संकल्प यात्रा 5 दिन पहलेसड़कें होती है क्षेत्र के विकास और समृद्धि का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreसड़कें होती है क्षेत्र के विकास और समृद्धि का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेअनंत चतुर्दशी चल समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर झांकी एवं अखाड़ा संचालकों की बैठकIndoreअनंत चतुर्दशी चल समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर झांकी एवं अखाड़ा संचालकों की बैठक 5 दिन पहलेग्यारह मिनट में बंद कमरे की बैठक बाहर! ऊषा नायडू को फोन, जूम मीटिंग के बहिष्कार का ऐलान… अब दिल्ली तक पहुंचा मामलाIndoreग्यारह मिनट में बंद कमरे की बैठक बाहर! ऊषा नायडू को फोन, जूम मीटिंग के बहिष्कार का ऐलान… अब दिल्ली तक पहुंचा मामला 5 दिन पहले
↑