देश की बात, आपके शहर से
इंदौर जिले में जनकल्याण शिविर आयोजित
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

इंदौर जिले में जनकल्याण शिविर आयोजित

हितग्राहियों को मिलेगा एक ही स्थान पर 110 से अधिक शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष जनकल्याण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गये हैं।

Abhishek Raghuvanshi15 जून 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

हितग्राहियों को मिलेगा एक ही स्थान पर 110 से अधिक शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष जनकल्याण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गये हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में 18 जून 2026 तक जिले के प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय मुख्यालय पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत तहसील सांवेर, महूगांव, मानपुर और बेटमा में शिविर लगाए गए। इन शिविरों में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से जोड़ा गया तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया।
शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित 110 से अधिक योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें आयुष्मान भारत योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विद्युत एवं जल कनेक्शन, भवन अनुमति, ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण सहित अनेक सेवाएं शामिल हैं।
नगर निगम इंदौर द्वारा सभी जोन कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे है। 16 जून को जोन क्रमांक 1 से 8, 17 जून को जोन क्रमांक 9 से 15 तथा 18 जून को जोन क्रमांक 16 से 22 तक के क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में विभागीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन, पंजीयन, स्वीकृति एवं लाभ वितरण की कार्रवाई प्राथमिकता से की जा रही है।
शिविरों में विभागीय स्टॉल स्थापित किए गए है, यहां नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी, आवेदन एवं सेवा वितरण की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। लंबित आवेदनों एवं शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। साथ ही विकास एवं जनकल्याण योजनाओं की प्रदर्शनी तथा जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जा रही है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी ‍नियुक्त किये हैं। अपर आयुक्त नगर निगम श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय को नगरीय क्षेत्र, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय तिवारी को ग्रामीण क्षेत्र और पीओ डूडा श्री ओमनारायण बड़कूल को नगरीय ‍निकाय क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को शिविर आयोजन हेतू सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा अधिकतम पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। नागरिकों से भी शिविरों में सहभागिता कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 9 घंटे पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 10 घंटे पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 5 दिन पहलेमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआरIndoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 5 दिन पहलेइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीमIndoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 5 दिन पहले
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 12 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 12 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 12 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 13 दिन पहले
इंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 25 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 25 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 26 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 26 दिन पहले
↑