इंदौर में दूषित खाने से 20 से अधिक छात्राएं बीमार, लिवर तक पहुंचा संक्रमण, खाने में मिले कॉकरोच और सिगरेट के टुकड़े
इंदौर में खानपान को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। साउथ तुकोगंज स्थित मधुर गर्ल्स हॉस्टल में दूषित खानपान के कारण 20 से अधिक छात्राएं बीमार हो गईं।
इंदौर में खानपान को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। साउथ तुकोगंज स्थित मधुर गर्ल्स हॉस्टल में दूषित खानपान के कारण 20 से अधिक छात्राएं बीमार हो गईं।
इंदौर में तनुश्री थाली मेस सील, 10 छात्राएं अस्पताल में भर्ती
शौचालय से सटी मेस, खाने में कॉकरोच और सिगरेट के टुकड़े
नामचीन कोचिंग छात्रों के हॉस्टल में परोसा जा रहा था घटिया खाना
इंदौर में खानपान को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। साउथ तुकोगंज स्थित मधुर गर्ल्स हॉस्टल में दूषित खानपान के कारण 20 से अधिक छात्राएं बीमार हो गईं। इनमें से कई छात्राओं के लिवर तक संक्रमण पहुंच गया है। छात्राओं की शिकायत के बाद हॉस्टल में जिस तनुश्री थाली नाम की मेस से खाना आता है, खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को उसे सील करने की कार्रवाई की है।
संक्रमण लिवर तक पहुंचा
छात्राओं ने बताया कि करीब 15 दिनों से हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं बीमार होने लगीं, पहले हमें लगा कि सामान्य मौसम के कारण होगा। लेकिन पेट की समस्या होने पर जांच करवाई तो पता चला कि यह दूषित खानपान के कारण हुआ है, इसका संक्रमण लिवर तक भी पहुंच गया है। करीब 10 छात्राएं अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती भी रही हैं, जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई हॉस्टल में दूषित खानपान के कारण बच्चे बीमार हो चुके हैं।
खाने में निकले कॉकरोच और सिगरेट के टुकड़े
छात्राओं ने बताया कि 15 दिन के भीतर खाने में से कॉकरोच, सिगरेट के टुकड़े आदि चीजें निकली हैं। खाने में कंकर और बाल तो रोजाना ही मिलते थे। जब भी शिकायत लेकर पहुंचते थे तो हमें कहते थे कि यह तुमने ही डाल दिए होंगे। हमारी बातों पर भरोसा ही नहीं करते थे। हॉस्टल की वार्डन से भी शिकायत करते थे, वह हमें डांटकर चुप करवा देती थी।
छात्राओं के बीमार होने पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने विरोध किया। घटना के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा किए। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की। इसके बाद यहां कार्रवाई हुई।
शौचालय से लगी हुई थी मेस
खाद्य विभाग की टीम जब तनुश्री मेस का निरीक्षण करने पहुंची तो पता चला कि छोटी सी जगह पर गंदगी के बीच मेस संचालित की जा रही थी। मेस से लगी हुई शौचालय भी थी। यहां की टाइल्स भी उखड़ी हुई थीं, खाने में वनस्पति तेल और घी का उपयोग किया जा रहा था।
इसके अलावा ड्रेनेज भी खराब था। खानपान की सामग्री भी गंदे बर्तनों में रखी हुई थी। मौके पर प्रभारी प्रवीण जोशी उपस्थित पाए गए। गेहूं का आटा एवं घी के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए।
हॉस्टल में रहती हैं 140 छात्राएं, कई कोचिंग संस्थानों से जुड़ी हैं
मधुर गर्ल्स हॉस्टल में करीब 140 छात्राएं रहती हैं। यहां आकाश, एलन, विद्योदय, नहाता आदि कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राएं रहती हैं। अधिकांश छात्राओं के लिए खाना तनुश्री थाली से ही आता है। इसके अलावा आसपास के कई हॉस्टलों और घरों में भी यहां से खाना जाता है।
होस्टल खबर हम होस्टल में खाना नहीं बनाते हैं। छात्राओं की शिकायत के बाद हम 15 जून से मेस का वेंडर बदलने वाले थे। हमने आज से ही नए वेंडर की नियुक्ति कर दी है। – गुरबानी सलुजा, मधुर गल्र्स होस्टल, संचालक

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 10 घंटे पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 11 घंटे पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 5 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 5 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 12 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 12 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 12 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 25 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 25 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 26 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 26 दिन पहले

