
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की पुण्यधरा, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय ‘शिप्रा तीर्थ परिक्रमा-2026’ में सम्मिलित हो रहे सभी श्रद्धालुजनों का हार्दिक अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘विकास भी-विरासत भी’ के संकल्प के साथ यह पवित्र यात्रा लोगों की आध्यात्मिक, सामाजिक व पर्यावरणीय चेतना को और विस्तार प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा की दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी देश-प्रदेशवासियों को ‘गंगा दशहरा’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गंगा जी सनातन संस्कृति की आत्मा, भारत की जीवन-रेखा और यहां की समृद्ध सभ्यता की शाश्वत अभिव्यक्ति हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा मैया के चरणों में प्रणाम करते हुए कहा कि गंगा मैया की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे, यही प्रार्थना है।

