
इंदौर: संयोगितागंज पुलिस ने महात्मा गांधी मेमोरियल कालेज की छात्रा की शिकायत पर उत्कर्षसिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित इंस्टाग्राम पर बदनामी कर रहा था। पुलिस के अनुसार छात्रा से आरोपित की एक एप के माध्यम से दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसने छात्रा के घर और कालेज में उपहार भेजे। कईं बार मिलने भी गया। कुछ समय पूर्व छात्रा ने उससे बातचीत बंद कर दी। इससे नाराज उत्कर्ष ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बना ली और छात्रा के फोटो पोस्ट कर दिए। मंगलवार को पुलिस ने उत्कर्ष पुत्र अरविंद कुमार निवासी चित्रकुट नगर दानापुर दिघा बिहार को गिरफ्तार कर लिया।
