देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsBhopal
भोपाल 1 बार पढ़ी गई

AI से अश्लील फोटो बनाया, छात्रा ने किया सुसाइड:भोपाल में दो युवक कर रहे थे ब्लैकमेल, पिता से भी की बदसलूकी, परिजनों ने थाना घेरा

भोपाल के ऐशबाग इलाके में 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने गुरुवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Abhishek Raghuvanshi15 मई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भोपाल के ऐशबाग इलाके में 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने गुरुवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि दो युवक उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और एआई से तैयार किए गए कथित अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने शुक्रवार को ऐशबाग थाने का घेराव किया।

पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। ऐशबाग थाना टीआई संदीप पवार ने बताया कि परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

मृतक छात्रा ऐशबाग इलाके में परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता बिट्टन मार्केट में कपड़े की दुकान चलाते हैं। वह परिवार की बड़ी बेटी थी। परिजनों का आरोप है कि छोला क्षेत्र में रहने वाला एक युवक और उसका साथी छात्रा को लंबे समय से परेशान कर रहे थे।

चाचा के मुताबिक, आरोपियों ने सोशल मीडिया से छात्रा की तस्वीरें लेकर एआई की मदद से कथित अश्लील फोटो तैयार किए थे। इन्हें वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर वे छात्रा पर दबाव बनाते थे। परिवार का दावा है कि आरोपियों ने छात्रा के पिता से भी बदसलूकी की थी, लेकिन बदनामी के डर से पहले पुलिस में शिकायत नहीं की गई।

स्कूल आते-जाते पीछा करने का आरोप

परिजनों का कहना है कि दोनों आरोपी छात्रा पर मिलने का दबाव बनाते थे और स्कूल आते-जाते उसका पीछा करते थे। परिवार का दावा है कि छात्रा की आरोपियों से कभी सीधी मुलाकात तक नहीं हुई थी और सोशल मीडिया से तस्वीरें लेकर उन्हें एडिट किया गया।

बहन को बाहर भेजकर कमरे में लगाई फांसी

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात छात्रा सामान्य थी। उसने छोटी बहन को सामान लेने के बहाने बाहर भेजा। इसी दौरान उसने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। छोटी बहन लौटकर आई तो छात्रा को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिवार ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोपहर परिजन शव लेकर सीधे ऐशबाग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को आरोपियों के नाम और ब्लैकमेलिंग की जानकारी देने के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं की गई।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहलेसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़ेBhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 20 दिन पहले13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्रBhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 26 दिन पहलेप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभBhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 26 दिन पहलेNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों कोBhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 127 दिन पहलेमुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदानBhopalमुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 132 दिन पहलेश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कोBhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 152 दिन पहले
भोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया हैBhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 501 दिन पहलेभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है।Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 604 दिन पहलेएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें”Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 606 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 631 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्‍ची से दुष्‍कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्‍य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 761 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 787 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 795 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमप्र हाईकोर्ट की वक्‍फ बोर्ड पर तल्ख टिप्पणी, वकील समेत वक्‍फ से जुड़े सभी लोगों को लगाई फटकार 804 दिन पहले
TimeNewsBhopalBhopalदावेदारों की सूची लेकर मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे 965 दिन पहलेराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शनBhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 966 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 970 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 975 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 991 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,029 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,030 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalलोक सेवा गारंटी के तहत मिलेंगे होम एवं पर्यटन बार लाइसेंस 1,037 दिन पहले
↑