देश की बात, आपके शहर से
रावजी बाजार इलाके में नगर निगम की कार्रवाई: नाले पर बने 21 मकानों के कुछ हिस्से को तोड़ा, एक महीने में अतिक्रमण नहीं हटाया अब मांग रहे थे समय
देश 13 बार पढ़ी गई

रावजी बाजार इलाके में नगर निगम की कार्रवाई: नाले पर बने 21 मकानों के कुछ हिस्से को तोड़ा, एक महीने में अतिक्रमण नहीं हटाया अब मांग रहे थे समय

इंदौर नगर निगम की रिमूवल टीम ने गुरुवार को वार्ड-61 स्थित अमला रावजी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यहां नाले पर कब्जा कर बनाए गए 21 मकानों के कुछ हिस्से को तोड़ा गया है।

Abhishek Raghuvanshi5 फरवरी 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर नगर निगम की रिमूवल टीम ने गुरुवार को वार्ड-61 स्थित अमला रावजी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यहां नाले पर कब्जा कर बनाए गए 21 मकानों के कुछ हिस्से को तोड़ा गया है। लोग अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांग रहे थे पर टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। दरअसल, अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने के लिए एक महीने का समय दिया गया था और यह अवधि पूरी होने पर भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। आज निगम की रिमूवल टीम पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान नगर निगम की 4 टीमों के साथ ही रावजी बाजार थाने का पुलिस बल और 3 जेसीबी मशीनें लगी थीं। यह क्षेत्र जोन-12 में आता है। पिछले दिनों निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया था और नाले पर हुआ अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद इलाके का सर्वे कराया गया था। जिसमें 21 मकान नाले पर बने पाए गए थे।
एक महीने पहले दिए थे नोटिस, अनाउंसमेंट भी किया
जोन 12 के बिल्डिंग ऑफिसर वैभव देवलासे ने बताया कि रावजी बाजार थाने के सामने की तरफ कमला रोड वाले इलाके में ये कार्रवाई की गई है। 1 महीने पहले ही इन लोगों को बताया जा चुका था। उन्हें नोटिस भी दिए जा चुके थे, इसके साथ ही यहां पर लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा था, लेकिन यहां पर लोगों ने खुद से अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके चलते आज नगर निगम की टीम ने 21 मकानों के अवैध हिस्से को हटाने की कार्र‌वाई की।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, तो लोगों को लगा कि इस बार नगर निगम अतिक्रमण को लेकर गंभीर है और फिर कुछ लोग आए। उन्होंने खुद अतिक्रमण हटाने की पेशकश करते हुए कुछ समय मांगा, लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि आपको पर्याप्त समय दिया गया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 21 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 21 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 21 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 21 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 21 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 21 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 21 घंटे पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 21 घंटे पहले
मेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 1 दिन पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 1 दिन पहलेबायर्न के वैनसेंट कॉम्पनी अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य अच्छाSportsबायर्न के वैनसेंट कॉम्पनी अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य अच्छा 1 दिन पहलेJill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमीHealth & FitnessJill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमी 1 दिन पहलेMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपरTechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 1 दिन पहलेरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहाTechnologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 1 दिन पहलेकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 1 दिन पहले
↑