देश की बात, आपके शहर से
ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने गुरदीप सिंह भाटिया, सिख समाज में हर्ष की लहर
देश 10 बार पढ़ी गई

ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने गुरदीप सिंह भाटिया, सिख समाज में हर्ष की लहर

इंदौर/अमृतसर। सिख समाज के उत्थान और वैश्विक स्तर पर पंजाबी संस्कृति को सशक्त करने में सक्रिय संस्था ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन ने मध्यप्रदेश में अपने संगठन को और मजबूत करते हुए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है।

Abhishek Raghuvanshi4 जनवरी 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर/अमृतसर। सिख समाज के उत्थान और वैश्विक स्तर पर पंजाबी संस्कृति को सशक्त करने में सक्रिय संस्था ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन ने मध्यप्रदेश में अपने संगठन को और मजबूत करते हुए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। संस्था के संरक्षक, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष एवं भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य श्री इकबाल सिंह लालपुरा द्वारा श्री गुरदीप सिंह भाटिया को ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष (मध्यप्रदेश) नियुक्त किया गया।
ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन वर्तमान में विश्व के 10 से अधिक देशों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, जिसमें भारत का स्थान अग्रणी है। यह संस्था सामाजिक समरसता, शिक्षा, सेवा, संस्कृति संरक्षण और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। श्री गुरदीप सिंह भाटिया की नियुक्ति से मध्यप्रदेश में संगठन की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।
श्री भाटिया वर्तमान में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश सलाहकार, कम्यूनिटी लीडर पैनल (नई दिल्ली) के सदस्य हैं। इसके साथ ही वे गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी, विष्णुपुरी में सचिव के रूप में सेवाएं दे रहे हैं तथा राऊ विधानसभा मंडल में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता सर्वविदित है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विधायक श्री मधुवर्मा, युवा सिख संगठन के सदस्यों सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों ने श्री भाटिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह नियुक्ति न केवल सिख समाज बल्कि पूरे प्रदेश के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 18 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 18 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 18 घंटे पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 18 घंटे पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 19 घंटे पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 19 घंटे पहलेMukesh Ambani के Jio Platforms ने बना भारत का दूसरा सबसे मूल्यवान फर्मBusinessMukesh Ambani के Jio Platforms ने बना भारत का दूसरा सबसे मूल्यवान फर्म 20 घंटे पहलेसैनरी ने Vivant के साथ सहयोग समाप्त किया, चीन में आलोचना के बादBusinessसैनरी ने Vivant के साथ सहयोग समाप्त किया, चीन में आलोचना के बाद 20 घंटे पहले
↑