इंदौर के महू में 7 वाहन आपस में टकरा गए। ट्रक और गैस टैंकर कारों पर चढ़ गए। हादसा मानपुर भेरू घाट पर शनिवार सुबह हुआ। मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे बंद हो गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घाट सेक्शन में जहां हादसा हुआ, वहां करीब दो किलोमीटर तक की ढलान है। ढलान से एक तेज रफ्तार ट्रक गुजर रहा था, जो अनकंट्रोल हो गया। और आगे चल रहे आयशर वाहन में जा घुसा। आयशर को टक्कर लगी तो वह आगे कार से भिड़ गया। फिर एक कार और पिकअप में टक्कर हो गई।
मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर ने बताया कि वाहनों में टक्कर हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
