5 कार व 8 दोपहिया वाहन फोड़ने वाले दो नशेड़ी बदमाश गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सदर बाजार की नीलकंठ कॉलोनी, राधा नगर व अन्य कॉलोनियों में नशा कर देर रात वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले दो बदमाशों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आदतन अपराधी हैं। इन्होंने अपने दो नाबालिग साथियों को भी तोड़फोड़ करना सिखा दिया था।
लंबे समय से इन बदमाशों की गैंग से इलाके की करीब आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों के रहवासी परेशान थे। गैंग ने राधा नगर के हनी कामले, मनन जैन, सुरेश जैन की कार, नीलकंठ कॉलोनी के मनन जैन की कार सहित 5 कारों को फोड़ा था। कॉलोनियों में इन बदमाशों ने 8 से ज्यादा दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर गिरा दिया था। राधा नगर में 6 जून की रात लोगों ने इनके फुटेज से एक बदमाश कान्हा पाल (18) की पहचान कर ली थी। दोनों नाबालिगों की काउंसलिंग की तो पता चला कान्हा व सक्षम ने बीयर फिर शराब पिलाई। बाद में उन्हें वाहनों में तोड़फोड़ करना सिखाया।
एक बदमाश की पहचान हुई और पकड़ा गई गैंग
सदर बाजार टीआई पीएल शर्मा ने बताया 6 जून को हुई वारदात के बाद रहवासियों ने फुटेज से एक बदमाश की पहचान कर ली। इसी के बाद 6 घंटे में आरोपी व उसके साथी सक्षम पाल (18) व दो नाबालिगों की पहचान हो गई। कान्हा पाल के दो आपराधिक रिकॉर्ड पहले के हैं। उसे व सक्षम को गिरफ्तार किया है। वहीं दोनों नाबालिग को बुलाकर उनके माता-पिता के बीच बैठाकर काउंसलिंग की।
पहचान कर ली थी। दोनों नाबालिगों की काउंसलिंग की तो पता चला कान्हा व सक्षम ने बीयर फिर शराब पिलाई। बाद में उन्हें वाहनों में तोड़फोड़ करना सिखाया।

Exit mobile version