16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशानुसार 25 जनवरी को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इंदौर में इस अवसर पर 25 जनवरी को प्रात: 11 बजे कलेक्टर कार्यालय इंदौर के सभाकक्ष -210 में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा करेंगे। आयोग के निर्देशानुसार 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट है”। कार्यक्रम की टैगलाइन भारतीय लोकतंत्र की धड़कन-भारतीय नागरिक है। कार्यक्रम में मतदाता दिवस की शपथ भी दिलायी जायेगी।

Exit mobile version