इंदौर में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़: छह माह से परेशान कर रहा था आरोपी,समझाइश के बाद भी नहीं माना; पुलिस ने दर्ज किया केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी उन्हें जुलाई 2025 से परेशान कर रहा था। जब बात हद से आगे बढ़ गई तो बुधवार को डॉक्टर ने थाने जाकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने 30 वर्षीय महिला डॉक्टर की शिकायत पर गितेश सिंह निवासी चरणजीत बग्गा कॉलोनी श्रदानंद मार्ग के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार उनका क्लिनिक मनोरमागंज क्षेत्र में है और वे सरवटे बस स्टैंड स्थित मंदिर में दर्शन के बाद क्लिनिक जाती हैं।
जुलाई 2025 से आरोपी उनका पीछा कर परेशान कर रहा था। क्लिनिक से उसका मोबाइल नंबर मिलने के बाद आरोपी मैसेज भेजकर भी परेशान करने लगा। मंदिर के पुजारी ने आरोपी को समझाया, लेकिन वह नहीं माना और विवाद करने लगा। बुधवार को फिर आरोपी ने पीछा कर हरकत की, जिसके बाद परिजनों को सूचना देकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Exit mobile version