कलेक्टर शिवम वर्मा की दूरस्थ विजन पर सरल हुई धात्री और प्रसव महिलाओं की परेशानी दूर
कलेक्टर की पहल पर ग्रामीण जनों में उत्साह, महिलाओं को बड़ी राहत
कलेक्टर शिवम लगातार महिलाओं से जुड़े मुद्दे को लेकर अपनी बैठकों में लगातार दिशा निर्देश देते रहते है।
इसी संदर्भ में राऊ एसडीएम लोकेंद्र सरल ने कलेक्टर शिवम वर्मा की उपस्थिति में धन्नड़ में प्रसव केंद्र का शुभारंभ किया।
अब 13 साल बाद जिस तरह से प्रशासन ने इसको शुरू करवाया है। उससे आस पास अन्य जगह महिलाओं को प्रसव से संबन्धित परेशानी और प्रेग्नेसी के लिए भटकना भी नहीं पड़ रहा है।
इस स्वास्थ्य केंद्र में सड़क, बिजली और पानी के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी प्रशासन ने करवाई है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हसानी, डीआईओ डॉ. तरूण गुप्ता, बीएमओ डॉ. विभा नागर एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शिवराज सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रीना कामदार, जनपद सदस्य श्रीमती कविता कमल भोपाली, सरपंच श्रीमती ललिता आनंदीलाल सेठ सहित जनप्रतिनिधिगण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रसव केंद्र शुरू होने से धन्नड़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर सुरक्षित एवं बेहतर प्रसव सेवाएं उपलब्ध होंगी।
यह क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सहयोग के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
