इंडिया स्कील प्रतियोगिता 2026-28 के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंडिया स्कील प्रतियोगिता 2026-28 में मध्यप्रदेश के युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इंदौर में 11 सितम्बर 2026 को जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में MPSSDEGB की ओर से सहायक संचालक श्री आशु कुमार साहू एवं श्री प्रशिक्षण अधीक्षक (तकनीकी) राजेश शर्मा उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों द्वारा इंडिया स्कील प्रतियोगिता की प्रक्रिया, विभिन्न स्तरों पर उपलब्ध अवसरों एवं पंजीयन प्रक्रिया के संबंध में विद्यार्थियों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई।
कार्यशाला में प्राचार्य, शासकीय संभागीय आईटीआई इंदौर श्रीमती रीना सोलंकी तथा श्रीमती सहायक संचालक पूजा पटेल सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं युवाओं को अपने कौशल के अनुरूप स्कील का चयन कर इंडिया स्कील प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, अधिकाधिक इच्छुक युवाओं के पंजीयन हेतु संस्थानों में अवेयरनेस कम रजिस्ट्रेशन केम्प आयोजित करने पर जोर दिया गया।
युवाओं से अपील की गई कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने कौशल का प्रदर्शन करें और “मध्यप्रदेश एवं भारत का नाम रोशन करें।”

Exit mobile version