स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित होकर गिरी महिला, मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सोमवार को सिमरोल इलाके के मंडला निवासी जावर की 65 साल की पत्नि रामकली की सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में रात के समय एमवाय अस्पताल लाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिजनों के मुताबिक, रामकली बाइक से लिफ्ट लेकर सिमरोल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक आए स्पीड ब्रेकर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह उछलकर सड़क पर गिर गईं। घटना के बाद उन्हें पहले ट्रामा सेंटर ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज संभव नहीं होने पर एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

Exit mobile version