कार ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर:सड़क पर गिरे दंपती और दो बच्चियां घायल, चालक फरार; सत्य साईं चौराहे के पास हादसा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के विजय नगर इलाके में सोमवार रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति और उनकी दो बेटियां घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विजयनगर पुलिस के मुताबिक, सत्य साईं चौराहे से गोल्डन गेट की ओर जा रही कार (MP 04 EC 2551) ने टॉप एंड टाउन के पास बाइक सवार सचिन शर्मा को टक्कर मारी। उस समय सचिन अपनी पत्नी सपना शर्मा और दो बच्चियों के साथ बाइक पर थे।
हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल सपना शर्मा ब्लाइंड स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि सचिन शर्मा ऑटो पार्ट्स की दुकान पर काम करते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version