देश की बात, आपके शहर से
Indore29°CCloudy
TimeNewsTODAYRight news, better tomorrow
E-Paper
Indore

सात वर्षीय बच्ची को बैड टच करने वाले शतरंज शिक्षक को पांच साल कारावास

सात वर्षीय बच्ची को शतरंज सिखाने के दौरान उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने वाले 55 वर्षीय शतरंज शिक्षक को जिला कोर्ट ने पांच साल कारावास और 16 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

फरियादी ने सात वर्षीय बेटी को शतरंज सिखाने के लिए आरोपित ओमप्रकाश मंडलोई को शिक्षक के रूप में नियुक्त किया था। इसके कुछ दिन बाद बच्ची के व्यवहार में बदलाव नजर आने लगा। वह गुमसुम रहने लगी।
9 अक्टूबर 2025 को स्वजन ने उसके इसकी वजह पूछी तो बच्ची ने रोते हुए बताया कि शतरंज सिखाने वाले सर उसे बैड टच करते हैं। वह बार-बार ऐसा करने की कोशिश करते हैं। 11 अक्टूबर को पलासिया पुलिस थाने में आरोपित के खिलाफ विरुद्ध शिकायत की गई।
पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अभियोजन ने पांच गवाहों के बयान दर्ज कराए। कोर्ट ने आरोपित को दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष कारावास की सजा सुनाई।

Abhishek Raghuvanshi
Exit mobile version