देश की बात, आपके शहर से
Indore29°CCloudy
TimeNewsTODAYRight news, better tomorrow
E-Paper
Indore

इंदौर में दोस्तों के साथ खेलने निकला आठ वर्षीय बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूबा, मौत

नया बसेरा में रविवार को आठ साल के बच्चे की गड्ढे (पोखर) में डूबने से मौत हो गई। बच्चा खेलने का बोलकर घर से निकला था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस के अनुसार बच्चे का नाम वंश पुत्र विशाल है।

इंदौर में दोस्तों के साथ खेलने निकला आठ वर्षीय बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूबा, मौत

नया बसेरा में रविवार को आठ साल के बच्चे की गड्ढे (पोखर) में डूबने से मौत हो गई। बच्चा खेलने का बोलकर घर से निकला था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस के अनुसार बच्चे का नाम वंश पुत्र विशाल है। वह चौथी कक्षा में पढ़ता था।
बच्चा दोस्तों के साथ खेलने का बोलकर घर से निकला था
बच्चों ने बताया कि वंश गड्ढे में नहाने का बोल रहा था
स्वजन देखने पहुंचे तो वंश के कपड़े मिल गए
इंदौर : नया बसेरा में रविवार को आठ साल के बच्चे की गड्ढे (पोखर) में डूबने से मौत हो गई। बच्चा दोस्तों के साथ खेलने का बोलकर घर से निकला था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
पुलिस के अनुसार बच्चे का नाम वंश पुत्र विशाल है। वह चौथी कक्षा में पढ़ता था। रविवार को स्कूलू की छुट्टी होने के कारण वंश घर पर ही था। उसने दादी से खेलने जाने का बोला और घर से बाहर निकल गया। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। कॉलोनी में रहने वाले बच्चों ने बताया वंश गड्ढे में नहाने का बोल रहा था। स्वजन देखने पहुंचे तो वंश के कपड़े मिल गए। इससे शक हुआ और गड्ढे में तलाशना शुरू किया। उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। स्वजन तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने बताया मां का निधन हो चुका है। वह इकलौता बेटा था। पिता मजदूरी करता है।

Abhishek Raghuvanshi
Exit mobile version