भागीरथपुरा में गरमाए माहौल के बीच पुलिस ने सज्जन वर्मा, चिंटू चौकसे सहित अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया… इस दौरान पुलिस की गाड़ी में ड्राइवर के पास बैठकर पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा बोले – हमें पीड़ितों से मिलने तक नहीं दिया जा रहा… हम तो संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे… उनकी मदद करने जा रहे थे… 16 लोगों की मौत के बाद भी कैलाश विजयवर्गीय को… उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए… आज लोकतंत्र की हत्या हो गई… उधर, कांग्रेस का यह भी कहना है कि यह विरोध पूरी तरह से प्रायोजित है… जितने भी विरोध करने वाले थे उनमें से एक भी पीड़ित या जनता की ओर से नहीं था… सब भाजपा के लोग थे..!
