लिफ्ट में सामान रखने पर विवाद, मां-बेटी से मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एक अन्य मामले में राजेंद्र नगर इलाके में लिफ्ट में सामान रखने को लेकर विवाद के बाद मां-बेटी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक वह लिफ्ट से खाद्य सामग्री ले जा रही थी। इसी दौरान चौकीदार की पत्नी शीला पंवार ने आपत्ति जताई और अपशब्द कहे।
वीडियो बनाने पर शीला का भाई रितेश राठौर मौके पर पहुंचा और मोबाइल छीनकर फेंक दिया। इसके बाद मारपीट और झूमाझटकी की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रितेश ने मां के पेट में लात मारी और गुंडों से उठवाने की धमकी दी।
पुलिस ने इस मामले में शीला पंवार और रितेश राठौर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version