अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मस्थली डॉ. आंबेडकर नगर (महू) पहुँचकर अर्पित की श्रद्धांजलि

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के डॉ. आंबेडकर नगर स्थित बाबा साहब की जन्मस्थली पर बने भव्य स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान का स्मरण किया। इस दौरान उन्होंने स्मारक परिसर का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्मारक में प्रदर्शित डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित चित्रों को देखा और उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों तथा संविधान निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय, विधायक सुश्री उषा ठाकुर, श्री आलोक कुमार, भंते धम्मदीप महाथेरो, श्री श्रवण चावड़ा, श्री राजेश वानखेड़े, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, डीआईजी श्री मनोज सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती यांगचेन भूटिया भी मौजूद थे।

Exit mobile version