राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को ग्वालियर विमानतल पर दी भावभीनी विदाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के 5 दिवसीय भ्रमण के बाद 22 जून को सुबह वायुसेना के विमान से ग्वालियर से दिल्ली रवाना हुईं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु श्योपुर जिले के कूनों से हैलीकॉप्टर से वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा ग्वालियर पधारीं। उनके साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल भी थे।
ग्वालियर विमानतल पर राज्यपाल श्री पटेल, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह एवं महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार ने विदाई दी।
विमानतल पर अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, डीजी होमगार्ड सुश्री प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव, संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, आईजी श्री अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी श्री असित यादव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं वायु सेना के अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version