राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु,प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोलकाता’ में हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ी। जबलपुर के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी योगाभ्यास किया।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों और जन सामान्य ने राष्ट्रीय कार्यक्रम से प्रसारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का अनुसरण करते हुए योग किया।
