मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता की दिशा में बड़ा कदम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सुझावों के लिए पोर्टल लॉन्च- आम नागरिक भी दे सकेंगे अपने सुझाव

मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष वेब पोर्टल लॉन्च किया है। सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने इस विषय पर प्रदेश के नागरिकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से सुझाव, विचार और आपत्तियां आमंत्रित की हैं।
इस उद्देश्य से तैयार किया गया आधिकारिक पोर्टल
https://www.ucc.mp.gov.in/home
अब लाइव हो गया है, जहां नागरिक अपनी राय सीधे दर्ज कर सकते हैं। समान नागरिक संहिता जैसे संवेदनशील और व्यापक विषय पर समाज के हर वर्ग की सहभागिता आवश्यक है, ताकि एक संतुलित और व्यवहारिक कानूनी व्यवस्था तैयार की जा सके।
विशेषज्ञ समिति विभिन्न समुदायों के प्रचलित व्यक्तिगत कानूनों का अध्ययन कर रही है। समिति विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेने और पारिवारिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर समानता आधारित व्यवस्था के सुझाव तैयार करेगी।
समिति ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पोर्टल के माध्यम से अपने सुझाव भेजकर इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहभागी बनें।

Exit mobile version