भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा इंदौर के चमेली देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आज सोमवार एक प्रभावशाली योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन में चमेली देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (CDGI) और 1 MP गर्ल्स बटालियन एनसीसी इंदौर द्वारा ‘माय भारत’ (My Bharat) तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से किया गया था। इस कार्यक्रम में एनसीसी छात्रों सहित 700 प्रतिभागियों की एक जीवंत और ऊर्जावान भीड़ एक साथ योग का अभ्यास करने और एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए एकत्रित हुई।
विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने मुख्य मंच से एक समतुल्य (सिंक्रनाइज़्ड) योग प्रोटोकॉल का नेतृत्व किया, जिसने 700 लोगों की इस भारी उपस्थिति को विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया। इस प्रवर्धनात्मक (प्रोमशनल) जागरूकता अभियान के हिस्से के रूप में, प्रतिभागियों को ‘इन्क्रेडिबल इंडिया’ (अतुल्य भारत) के लोगो वाली आधिकारिक टोपियां भी वितरित की गईं। इस कार्यक्रम में चमेली देवी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर एवं माय भारत के डिप्टी डायरेक्टर श्री पंकज गोस्वामी जी भारत पर्यटन इंदौर पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार से श्री शिवम कुमार एवं जयकुमार तिवारी उपस्थित रहे।
