मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के लिंबोदी तालाब पहुंचकर किया श्रमदान
जल है तो कल है, जल ही जीवन है, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों को जल संरक्षण की दिलाई शपथ जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत लिंबोदी तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का किया अवलोकन तालाबों एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त- मुख्यमंत्री डॉ. यादव लिंबोदी तालाब के जीर्णोद्धार के बाद जल भण्डारण क्षमता में 100 मिलियन लीटर जल की होगी वृद्धि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जल हैं तो कल हैं।
जल है तो कल है, जल ही जीवन है, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों को जल संरक्षण की दिलाई शपथ
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत लिंबोदी तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का किया अवलोकन
तालाबों एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लिंबोदी तालाब के जीर्णोद्धार के बाद जल भण्डारण क्षमता में 100 मिलियन लीटर जल की होगी वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जल हैं तो कल हैं। जल ही जीवन का आधार है। जल के बिना जीवन नीरस है। हम प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण करें और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई करे। जल की एक-एक बूंद बचायें और जल को सहेजे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात आज इंदौर के खंडवा रोड़ स्थित करीब 100 वर्ष से अधिक पुराने लिंबोदी तालाब के जीर्णोंद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों के अवलोकन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शहर के प्राकृति जल स्रोतों के संरक्षण एवं सवंर्धन की दिशा में तालाबों, कुओं एवं बावडि़यों का गहरीकरण एवं सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरूआत गुड़ीपडवा से की थी। इस अभियान के तहत अभी तक प्रदेश में 2 लाख से अधिक जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किये गये।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत इंदौर शहर में 10 से अधिक बड़े तालाबों तथा 250 से अधिक कुए एवं बावडि़यों के संरक्षण का कार्य किया गया है। स्वच्छता में देश और दुनिया में अपनी पहचान स्थापित कर चुका इंदौर अब जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के तालाबों एवं उससे जुड़े जल मार्गों (चैनलों) पर हुए अतिक्रमणों को हटाने के लिये विशेष अभियान संचालित किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिंबोदी तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन किया और श्रमदान किया। साथ ही नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री मधु वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त श्री आशीष पाठक, श्री बबलू शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम में महापौर श्री भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में शहर के तालाबों, कुओं और बावडि़यों के संरक्षण, जीर्णोद्धार और विकास के व्यापक कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि अमृत 2.0 के अंतर्गत तालाब संरक्षण एवं विकास हेतु विभिन्न कार्य किये जा रहे है, जिनमे स्टोन बोल्डर पिचिंग, टो-वॉल निर्माण, बंधान पर रौलिंग, इको फ्रेंडली पाथवे, स्टोन बेंच आदि शामिल है। इन परियोजना की लागत करोड़ों में है।
उल्लेखनीय है कि 100 वर्ष पूर्व होलकर महाराज ने इंदौर के खंडवा रोड़ स्थित बिलावली तालाब का निर्माण करवाया था।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 11 घंटे पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 13 घंटे पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 5 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 5 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 12 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 12 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 12 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 25 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 25 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 26 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 26 दिन पहले





