आजाद नगर क्षेत्र के मूसाखेड़ी में रहने वाली कृष्णाबाई (30) पत्नी छोटू ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह किराए के मकान में रहती थी। परिचित पंकज के मुताबिक कृष्णाबाई और उसका पति छोटू डेली कॉलेज में सफाई और अन्य काम करते थे।
दोनों करीब छह महीने पहले ही यहां रहने आए थे। छोटू तीन दिन पहले अपने गांव गया हुआ था। मंगलवार रात आसपास के लोगों ने कृष्णाबाई को फंदे पर लटका देखा। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। महिला के दो बच्चे हैं, जो गांव में रहते हैं।
