पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या:नौकरी को लेकर हुई थी कहासुनी, बच्चों को खाना खिलाने के बाद खुद को आग लगा ली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों की मौत के मामलों से सनसनी फैल गई। तुकोगंज में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर जान दे दी, जबकि आजाद नगर में महिला ने फांसी लगा ली। वहीं हीरानगर इलाके में एक टैंकर ड्राइवर संदिग्ध हालत में मृत मिला। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। तुकोगंज थाना पुलिस के मुताबिक लाला का बगीचा निवासी रामकिशन (50) पुत्र हरिशंकर गणावत सोमवार रात गंभीर रूप से झुलसी हालत में एमवाय अस्पताल लाए गए थे। मंगलवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि रामकिशन ने पहले अपने तीनों बच्चों को खाना खिलाया और पत्नी से नहाने की बात कहकर नीचे के कमरे में चले गए। कुछ देर बाद उन्होंने खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि काम पर नहीं जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
रामकिशन पेशे से पेंटर थे, लेकिन काफी समय से काम नहीं कर रहे थे। उनकी पत्नी कपड़े की दुकान पर नौकरी करती थी और परिवार की जिम्मेदारी को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी।

Exit mobile version